जगदलपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले बॉर्डर पर 4 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद जवानों ने एलएमजी-47, इंसास समेत कुल 16 हथियार बरामद किए हैं। एके-47 को स्नाइपर गन में बदला गया था। इसमें 4 एक्स जूम लगाए थे। बताया जा रहा है कि इस एके-47 सहित बरामद अन्य हथियारों में कुछ को नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल और दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने पर हमला कर जवानों से लूटा था। एसपी गौरव राय ने बताया कि, इस स्नाइपर गन से 1000 से 1200 मीटर तक आसानी से टारगेट किया जा सकता है। दरअसल, साल 2016 में नक्सलियों ने सुकमा जिले के पिडमेल-पोलमपल्ली के बीच एसटीएफ के जवानों पर हमला किया था। इस हमले में एसटीएफ के 7 जवान शहीद हुए थे, जबकि 8 से 10 जवान घायल थे। हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से एके-47 समेत गोलियां लूट ली थी।
वहीं 2003 में भी नक्सलियों ने गीदम पुलिस थाने पर शाम 7 बजे हमला किया था। इस हमले में करीब 3 से 4 जवान भी शहीद हुए थे। पुलिस ने एक नक्सली को भी मार गिराया था। यहां से नक्सलियों ने भारी मात्रा में स्रुक्र समेत अन्य हथियार लूट लिए थे। अब बताया जा रहा है कि नक्सलियों के पास से जो हथियार बरामद किया गया है, उनमें से एक एसएलआर समेत अन्य हथियार गीदम पुलिस थाने से भी लूटा गया था। पुलिस अधिकारी हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रही है। इसके बाद ये हथियार नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को दिया गया था। पूर्वी बस्तर डिवीजन में नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 सक्रिय थी। ये नक्सल संगठन की दूसरी सबसे खतरनाक कंपनी थी। इसमें लड़ाकू ज्यादा थे। हालांकि, अब यह कंपनी लगभग 80 प्रतिशत खत्म हो चुकी है। इस कंपनी के कुछ नक्सली बचे हैं जो मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। अब लडऩे योग्य भी नहीं हैं। नक्सल संगठन में बटालियन के बाद कंपनी नंबर 6 के पास सबसे ज्यादा ऑटोमैटिक वेपेंस थे।
दंतेवाड़ा के स्क्क गौरव राय ने बताया कि नक्सलियों ने एके-47 को स्नाइपर बनाने के लिए 4 एक्स जूम लगाया। 4 एक्स जूम मार्केट से भी बड़ी आसानी से मिल जाता है। जो हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें स्नाइपर जूम लगाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि किन-किन मुठभेड़ों से जवानों से हथियार लूटे थे। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। एक दो के बारे में पता चला है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
जवानों से लूटी एके-47 को नक्सलियों ने बनाया स्नाइपर गन
लगाया 4 एक्स जूम, एसपी बोले-1000-1200 मीटर टारगेट
