बगीचा कैलाश गुफा से दर्शन कर लौटते समय हादसा, 25 से 30 लोग सवार थे, 3 गंभीर
जशपुर। जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। घटना में पिकअप में सवार लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कैलाश गुफा से दर्शन कर के घर लौट रहे थे। फिलहाल, सभी घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सोंनगेरसा के पास हादसा हुआ। पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। जिसमें से 3 लोगों को गंभीर चोट आई है। पिकअप में महिला और बच्चे भी सवार थे। सभी बगीचा कैलाश गुफा से दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे।
बगीचा अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
सोनगेरसा बाजार डांड के पास घाटी में पिकअप अनकंट्रोल होकर पलट गई। पिकअप में सवार सभी लोग फरसाबहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। बगीचा सीएचसी में घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मिली। कैंप कार्यालय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना होने के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर घटनास्थल के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को रवाना कर दिया गया था। ष्टरू॥ह्र ने बताया कि सीएचसी बगीचा को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि घायलों को कोई दिक्कत न हो।
गंभीर रूप से घायल अंबिकापुर रेफर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। घटनास्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम भेजी गई। गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रेफर किया गया है।
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी
