रायगढ़. चक्रधरनगर रेलवे फाटक में आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है, जिसके चलते तीन दिन के लिए रात के समय यह फाटक बंद रहेगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोतरलिया-रायगढ़ स्टेशनों के बीच मानव सहित समपार संख्या 287 (चक्रधरनगर फाटक) को 20, 21 एवं 22 सितंबर को रात्रि 08.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक आवश्यक वार्षिक मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सडक़ यातायात के लिए केलो ब्रिज के नीचे की सडक़ मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
मरम्मत के चलते चक्रधरनगर फाटक तीन दिन के लिए बंद
