NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल के खोगसरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल के खोगसरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल के खोगसरा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2024 12:08 am
By lochan Gupta September 14, 2024
Share
3 Min Read

बिलासपुर। मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। इसी कड़ी में आज दिनांक 13 सितम्बर 2024 को खोंगसरा स्टेशन में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन, सहायक विद्युत अभियंता श्री सुरेश सिंह एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक, ट्रेन मैनेजर, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, यातायात सहायक, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सिग्नल एवं पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर तथा वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, लोडिंग अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाडी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, शंटिंग के समय ट्रेन मैनेजर के कर्तव्य, इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा वर्षाकालीन सावधानियां एवं पेट्रोलिंग, ट्रैक पर कार्य करते समय कार्य स्थल की संरक्षा, क्रु. ट्रेन मैनेजर एवं गेटकीपर के द्वारा अनियमितता रिपोर्ट किये जाने पर स्टेशन मास्टर का कर्तव्य, आपदा प्रबंधन एवं स्पैड से बचाव के तरीकों जैसे अनेक गहन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही साथ नागरिक सुरक्षा निरीक्षक द्वारा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार की भी प्रशिक्षण दी गई। संगोष्ठी में वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी ने कहा दुर्घटना रहित व संरक्षित रेल परिचालन हमारी पहली प्राथमिकता है और यह तभी संभव है जब हम संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करें। उन्होने सभी को संरक्षा नियमों के अनुपालन के साथ कार्य करने के प्रति जागरूक किया।

You Might Also Like

नेता प्रतिपक्ष महंत का बड़ा आरोप, नेताओं को धमका रही बीजेपी

सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है : पी दयानन्द

चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, टाटा-इतवारी व बिलासपुर-टाटानगर रद्द

एनटीपीसी लारा पावर प्रोजेक्ट में भूअर्जन घोटाला

एसईसीएल में सोल्लासपूर्ण मनाया गया एसईसीएम का 40वाँ स्थापना दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे महाप्रबंधक ने ली अनौपचारिक बैठक
Next Article गौ-तस्करी, तस्करी रोकने भाजपा मण्डल पखांजूर व युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?