NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपेक्स बैंक का सरिया का किया उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपेक्स बैंक का सरिया का किया उद्घाटन
सारंगढ़

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अपेक्स बैंक का सरिया का किया उद्घाटन

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2024 11:20 pm
By lochan Gupta September 7, 2024
Share
4 Min Read

सारंगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा, गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक की नवीन शाखा सरिया का उद्घाटन किया। सरिया अंचल के किसानों की अपेक्स बैंक खोलने की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि ओपी चौधरी सहित अतिथियों ने हनुमान की मूर्ति, किसान की मूर्ति और भगवान श्री गणेश की मूर्ति का पूजा अर्चना किया।
उद्घाटन अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपेक्स बैंक में अपना खाता खुलवायें। वित्तमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं, यह बैंक हमने एक साल में खोलने का वादा किया था जो बैंक 8 माह में खुल गया। मेरे और राज्य शासन के पत्र का रिस्पांस आरबीआई ने त्वरित दिया, जिसके परिणाम स्वरूप सरिया, तमनार और बगीचा में अपेक्स बैंक खोलने का लाइसेंस मिला। बैंक खोलना हमारी उपलब्धि है, लेकिन उसका बेहतर ढंग से संचालन करना उतना ही जरूरी है।
ओपी ने कहा कि बैंक किसानो को आधुनिक लेन देन के प्रक्रिया नेट बैंकिंग, यूपीआई, कार्ड से आहरण आदि का ट्रेनिंग प्रदान करे। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सभी किसानों को शक्तिशाली व्यक्ति की तरह समझे और उनको बैंकिंग की सुविधा प्रदान करें। नेट बैंकिंग की सुविधा मिलने पर किसान सावधानी से उपयोग करे नहीं तो रुपए इधर उधर न हो जाए इससे बड़ा नुकसान होगा। मंत्री चौधरी के पूछने पर बैंक अधिकारी ने बताया कि – इस बैंक के एटीएम में सभी कार्ड से पैसा निकल जायेगा और अपेक्स बैंक के कार्ड से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे।
अपेक्स बैंक सरिया परिसर में बाउंड्री वॉल की स्वीकृति देता हूं। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने स्व प्रेरणा से किसानो के लिए बरसात और धूप से बचने के लिए शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृत करने की घोषणा की। सभा को सम्बोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने सरिया के किसानों के सम्मान के लिए अपेक्स बैंक खोलने पर मंत्री ओपी चौधरी को बधाई और स्वागत किया है। मंच से सभा को गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही और के एन कांडे प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक ने संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों को शॉल श्रीफल और श्री गणेश जी के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी किसानों और नागरिकों के लिए भोजन व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक और अजय नायक, गणमान्य नागरिक उमेश अग्रवाल, बाबूलाल पटेल, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के एन कांडे, संयुक्त आयुक्त सहकारिता यू बी एस राठिया, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सहकारिता व्यासनारायण साहू, नोडल अधिकारी संजय कुमार साहू, अपेक्स बैंक सरिया के ब्रांच मैनेजर जे पी सिंह, एसडीओ पुलिस स्नेहिल साहू, तहसीलदार कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को बंद करने का प्रभावी कदम है: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

आर्टिका कार से हो रही थी गांजा की तस्करी

पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

चौहान समाज ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

रक्शा धान खरीदी केंद्र में कांटा मारकर नयी बोरी हो रही तैयार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीईओ पटेल ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Next Article गांजा गिरोह का नेटवर्क, सप्लाई चैन, कार्य प्रणाली ध्वंस

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?