NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गडाइबाहरी बस्ती के कुएं में गिरे दो भालू का बच्चा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गडाइबाहरी बस्ती के कुएं में गिरे दो भालू का बच्चा
रायगढ़

गडाइबाहरी बस्ती के कुएं में गिरे दो भालू का बच्चा

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2024 12:05 am
By lochan Gupta July 29, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़. धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में बीती रात चारा-पानी की तलाश में गडाईबहरी गांव में आए दो भालू के शावक कुंऐ में गिर गए थे, जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रात में ही उसे रिस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि लगभग 12 बजे छाल रेंज अंतर्गत बोजिया के ग्राम गडाईनबाहरी के बस्ती अंदर कुआं में दो नग भालू के बच्चा गिर जाने से उसकी मां आस पास मंडराने लगी थी, जिसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया गया कि एक भालू गांव के कुएं के पास काफी देर से मंडराते हुए गुर्रा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने भालू को कुंआ के पास भगाते हुए जाकर देखा तो उसमें दो बच्चे गिरे थे, ऐसे में कुछ ही देर बाद वन विभाग एवं हाथी मित्र दल छाल टीम मौके पर पहुंच कर बिना समय रेस्क्यू की तैयारी में जुट गए। साथ ही एक टीम मादा भालू को कुएं से दूर रखा गया, ताकि रेस्क्यू में व्यवधान नहीं हो और ग्रामीण जन भी सुरक्षित रह सके। ततपश्चात ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शावकों को सफतापूर्वक बाहर निकाला गया और मादा भालू से मिलाते हुए तीनों भालू को सफतापूर्वक कक्ष क्रमांक 505 पीएफ जंगल की तरफ रवाना किया गया। साथ ही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सूचित किया गया है कि सुबह के समय जंगल की ओर नहीं जाए। दरअसल इस क्षेत्र में जंगली हाथी का 3 दल विचरण कर रहा है इसके साथ ही भालू भी बड़ी संख्या में है, जिससे जंगल जाना खतरे से खाली नहीं है।
रेस्क्यू टीम में ये थे शामिल
भालू के बच्चों को बचाने के लिए रस्क्यू करने प.स. छाल चंद्रविजय सिंह सिदार, प.र.मुकेश बरवा, प.र.लोटान जय प्रकाश एक्का, हाथी मित्र दल छाल टीम से प्रकाश चंद्र भगत, प्रेम सिंह राठिया, जयलाल राठिया, मान सिंह राठिया, हाथी ट्रैकटर आपरेटर दिलीप बेहरा, दिलीप भगत आदि उपस्थित रहे। वहीं पूरे रेस्क्यू आपरेशन में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
गांव में कराई गई मुनादी
इस मामले में धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि, छाल वन परिक्षेत्र में हाथियों और भालुओं की मौजूदगी है। गडाईनबहरी गांव के कुएं से भालू को निकालने के बाद आसपास के सभी गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी अकेले जंगल की ओर न जाए।

You Might Also Like

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त

जेसीआई द्वारा किया गया सीए एवं डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन

मकान में घुसा बेकाबू ट्रेलर, मवेशी घायल

स्कंदमाता की पूजा करने देवी मंदिरों में भक्तों का लगा रहा तांता

तबला वादक पं. योगेश शम्सी ने तबले की थाप से बांधा समां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खड़ी ट्रक से साउंड सिस्टम चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article श्रावण सोमवारी को लेकर रेलवे स्टेशन हुआ भगवामय

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?