NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सर्विसिंग सेंटर से ट्रैक्टर-ट्राली पार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सर्विसिंग सेंटर से ट्रैक्टर-ट्राली पार
रायगढ़

सर्विसिंग सेंटर से ट्रैक्टर-ट्राली पार

नाबालिग समेत दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों ने किराए की ट्रैक्टर से चुराये थे ट्राली, चोरी की गई ट्राली व ट्रैक्टर जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2024 2:53 am
By lochan Gupta June 2, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। बीते अप्रैल में खरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में चौकी खरसिया पुलिस ने ट्रैक्टर की चोरी करने वाले तीन आरोपियों में से 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग है। आरोपियों से चोरी गई ट्राली और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 30 मई को पुलिस चौकी खरसिया में ग्राम सेन्द्रीपाली में रहने वाले दिगम्बर पटेल (उम्र 42 वर्ष) उसकी सोनालिका ट्रैक्टर ट्राली चोरी के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 3 अप्रैल को अपनी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 एएस 2383 एवं ट्राली नंबर सीजी 13 डब्लू 8856 को सोनालिका ट्रेक्टर एजेंसी बाम्हनपाली रोड खरसिया में सर्विसिंग के लिये छोड़े थे। 12 अपै्रल को सर्विसिंग सेंटर गये तो देखे बाहर खड़ी ट्राली नहीं था। सर्विसिंग सेंटर वालों ने बताया कि 12 अप्रैल के सुबह ट्राली बाहर खड़ी थी। उसके बाद काम की व्यस्तता के कारण ट्राली को ध्यान नहीं दे पाए रात 11 -12 के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति ट्राली को चोरी कर ले गया। पुलिस चौकी खरसिया में धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पतासाजी किया जा रहा था। इसी दरमियान कल चौकी खरसिया पुलिस ने ट्राली चोरी के संदेह में ग्राम छोटे मुडपार के युवक आशीष पटैल को हिरासत में ली। आशीष पटैल से ट्राली चोरी के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ करने पर आशीष पटैल ने बताया कि वह रोशन कुमार साह निवासी कूड़ेकेला की ट्रैक्टर महिंद्रा ट्रैक्टर सीजी 13 एटी 6563 को किराए में लिया था जिसे बालू धुलाई तथा अन्य कामों में लगाया था।
ट्रैक्टर को गणेश चौहान चलता था । एक दिन गणेश चौहान बताया कि बाम्हनपाली रोड सोनालिका ट्रैक्टर सर्विसिंग एजेंसी बाहर रोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्राली काफी दिनों से खड़ी है। तब गणेश चौहान और एक अन्य साथी (नाबालिक बालक) के साथ मिलकर तीनों मिलकर अप्रैल महीने में सर्विसिंग सेंटर के बाहर खड़ी ट्राली को किराए की महिंद्रा ट्रैक्टर से खींचते हुए चोरी कर ले आये जिसे घरघोड़ा साईडिंग पर काम में लगा दिये थे। कुछ दिनों पहले ट्रैक्टर मालिक रोशन साह उसके ट्रैक्टर का किराया पैसा नहीं मिलने पर अपनी ट्रैक्टर खींच कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी आशीष पटैल से चोरी ट्राली सीजी 13 डब्लू 8856 (कीमती 1,50,000) तथा ट्रैक्टर स्वामी रोशन कुमार साह के घर चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर सीजी 13 एटी 6563 (कीमती 4,00,000) की जप्ती की है। पुलिस आरोपी गणेश चौहान तथा उसके साथी (विधि के साथ संघर्षरत बालक) की पतासाजी के लिए दबिश दिया गया, दोनों फरार थे । आज नाबालिक बालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोपी गणेश चौहान फरार है। पुलिस ने आरोपी आशीष पटैल पिता बाबूलाल पटैल उम्र 22 साल निवासी छोटे मुड़पारा थाना खरसिया और विधि के साथ संघर्षरत बालक को सक्षम न्यायालय रिमांड पर पेश भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर चोरी में माल मशरूका की बरामदगी की कार्यवाही में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहन यादव, डमरूधर पटेल, मुकेश यादव और साविल चंद्रा की अहम भूमिका रही है।

You Might Also Like

प्लांट से घर लौट रहे युवक की सडक़-हादसे में मौत

चार्टेड अकाउंट्स दिवस पर वित्त मंत्री ने दी बधाई

तमनार के इंदिरा नगर में वाहन की टक्कर से गाय की मौत

वरिष्ठ अधिवक्ता पर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने किया हमला

घर के आंगन में पति-पत्नी की रक्तरंजित मिली लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वास्थ्य विभाग ने राहगीरों को डीहाइड्रेशन से बचाने प्याऊ घरों में बांटे ओआरएस के पैकेट
Next Article अवैध बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा ग्रामीण पकड़ाया

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?