NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत
रायगढ़

बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2024 12:14 am
By lochan Gupta May 26, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। बेटे के साथ बाइक में बैठकर आ रही एक महिला को अचानक चक्कर आने से बाइक से गिर गई, जिससे गंभीर चोट लगने पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपाली निवासी भोजमति यादव पति भगवानों यादव (57 वर्ष) कुछ दिन पहले सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नावापारा गई थी। जिससे 22 मई को दोपहर में उसका बेटा रोशन यादव बाइक में बैठाकर उसे अपने गांव लेकर आ रहा था। इस दौरान सरिया जैसे पहुंची तो उसे चक्कर आने लगा, जिससे बेटे को बाइक रोकने के लिए बोली, तो उसने जैसे ही बाइक को रोका तो वह खुद को संभाल नहीं पाई और सडक़ में गिर गई, जिससे उसके सिर सहित अन्य जगह गंभीर चोट लगने से उसने सरिया अस्पताल ले गया और घटना की सूचना परिजनों को दिया, जिससे सरिया में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे जूटमिल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। इस दौरान शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर जुटमिल पुलिस ने शनिवार को शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी में जुट गई है।

You Might Also Like

पति सरकारी नौकरी पर, पत्नी और बच्चे भीख मांगने पर मजबूर

हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके

बैसाखी के सहारे कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचा जगमोहन

ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है

पंचायत समाधान मंच” बना ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम रास्ता विवाद से लेकर पेयजल समस्या तक, आपसी सहमति से गांवों में मिल रहा स्थायी समाधान “पंचायत समाधान मंच” से मिल रही है सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे विवादों और स्थानीय समस्याओं के त्वरित, सौहार्दपूर्ण और स्थायी समाधान के उद्देश्य से संचालित “पंचायत समाधान मंच” अब ग्रामीणों के लिए भरोसेमंद व्यवस्था के रूप में उभर रहा है। जिले की लगभग 550 ग्राम पंचायतों में गठित यह मंच आपसी संवाद, सामाजिक सहमति और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से विवादों कासकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। निराकरण कर गांवों में शांति, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत कर रहा है। रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल पर पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है, जिनका समाधान आपसी समझाइश और सामाजिक सहमति से संभव है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक न्यायालयीन प्रक्रिया, थाना-कचहरी के चक्कर एवं आर्थिक-मानसिक परेशानियों से राहत मिल रही है। इसी क्रम में तहसील खरसिया अंतर्गत ग्राम कलमीपाट में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण संबंधी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान पंचायत समाधान मंच के माध्यम से कराया गया। बैठक में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई तथा राजस्व एवं पंचायत अमले की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। आपसी सहमति और समझाइश के बाद दोनों पक्ष समाधान पर सहमत हुए और गांव में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही विवाद सुलझ जाने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, वहीं अनावश्यक न्यायालयीन परेशानियों से भी राहत मिल रही है। इसी प्रकार विकासखंड लैलूंगा के ग्राम तारागढ़ में पंचायत समाधान मंच के माध्यम से पेयजल समस्या का भी प्रभावी समाधान किया गया। यहां जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकी में जल आपूर्ति के लिए स्थापित तीन बोर निजी उपयोग में लिए जा रहे थे, जिससे ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। मामले को पंचायत समाधान मंच में रखकर राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग की मौजूदगी में आम सहमति बनाई गई। इसके बाद सभी बोर में पंप फिट कर टंकी तक जल आपूर्ति शुरू कराई गई। समाधान के बाद वर्तमान में लगभग 150 परिवारों को नल के माध्यम से उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए बड़ी राहत बताया। जिला प्रशासन ने कहा है कि पंचायत समाधान मंच के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद आधारित समाधान की संस्कृति विकसित हो रही है। इससे न केवल विवादों का त्वरित निराकरण हो रहा है, बल्कि गांवों में सकारात्मक वातावरण और सामाजिक एकता को भी नई मजबूती भी मिल रही है। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं दोनों पक्षों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विस्फोट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच
Next Article गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी साय सरकार

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?