रायपुर। दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन के प्रकरण में 05 सटोरियों के साथ अब तक कुल 06 सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,00,000/- रूपये है तो वहीं पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम भी जब्त किया गया था।
मिली जानकारी अनुसार थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 11.04.24 को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी अनिल आहूजा पिता स्वर्गीय परमानंद आहूजा उम्र 48 साल निवासी विकास विहार कालोनी कृष्णा अपार्टमेंट डी डी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1060 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया था।
गिरफ्तार सटोरिया सेे प्राप्त जानकारी के साथ ही विवेचना तथा तकनीकी विश्लेषण के दौरान पाया गया कि उसके अन्य साथी दिल्ली में बैठकर अन्ना रेड्डी एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम का गठन कर दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर लेने की योजना बनाकर सभी फ्लैट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहीं थी। पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अन्ना रेड्डी आर-555 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया।
जिस पर सभी 05 सटोरियों रोहित क्षेतीजा पिता प्रकाश क्षेतीजा, रविशंकर सिंह गोंड पिता निर्भय नारायण गोंड, जीब नारायण पाण्डेय पिता हरिलाल पाण्डेय,शुभम निषाद पिता थानेश्वर निषाद, ईस्सोरी प्रसाद पाण्डये पिता दुंदीराम पाण्डेय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 04 नग, मोबाईल फोन 15 नग, चेकबुक 04 नग, पासबुक 06 नग, ए.टी.एम. कार्ड 22 नग, कैल्कुलेटर 01 नग तथा 01 नग वाईफाई राउटर सहित जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 176/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत् कार्यवाही किया गया।
अन्ना रेड्डी पैनल से आईपीएल सट्टा संचालित करते 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये दिल्ली से हुए गिरफ्तार
सटोरिये दिल्ली में फ्लैट किराये से लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन, 4 लाख का सामान जब्त
