रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बीजेपी नेताओं को मानहानि नोटिस दिया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री और जांजगीर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया ने कहा कि, कांग्रेस से गए यह नेता भाजपा के लिए इलेक्शन मटेरियल है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, यह बागी नेता बीजेपी में डिस्पोजल की तौर पर रहेंगे। कांग्रेस में थे तब फ्रंट पर रहकर काम करते थे, लेकिन भाजपा में केवल डिस्पोजल की तरह काम करेंगे। बीजेपी नेता आलोक पांडेय ने पलटवार करते हुए शिव डहरिया टोटी चोर बताया है। शिव डहरिया ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेसी नेता अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा इन्हें इलेक्शन मटेरियल की तरह यूज कर रही है। कुमारी सैलजा पर आरोप लगाना घटिया मानसिकता है।
कुमारी सैलजा ने इन्हें नोटिस दिया है, अगर वो लोग माफी नहीं मांगते, तो जाहिर है कि कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। गलत आरोप लगाने के लिए इन्हें सजा भी हो सकती है। चुनाव खत्म होते ही इनकी अनिवार्यता खत्म हो जाएगी। जब ये कांग्रेस पार्टी के नहीं हो सके, तो भाजपा की क्या होंगे ? इस बात को प्रदेश की जनता और पूरे देश की जानती है।
शिव डहरिया के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता आलोक पांडेय ने उन्हें टोटी चोर बताया है। उन्होंने कहा कि शिव डहरिया ने हमको भाजपा का टूल किट और इलेक्शन मटेरियल कहा है, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप चाटुकारिता की राजनीति करते हैं। कुमारी सैलजा एक जगह चुनाव लड़ती हैं और वहां कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करती है। उसके बाद दूसरी जगह से चुनाव लडऩे लगती है। यहां जस गुरु तस चेला वाली ही बात है। शिव डहरिया भी यही करते हैं। कभी वह आरंग से चुनाव लड़ते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करते हैं, तो कभी फिर से पलारी चुनाव लडऩे चले जाते हैं और वहां कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि, शिव डहरिया हम लोगों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने और जेल भेजने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन पर खुद गरीबों-मजदूरों की जमीन हथियाने का आरोप है। इन्होंने मंत्री बंगले से टीवी, एसी और टोटी चोरी की है। ऐसे टोटी चोरों को शोभा नहीं देता की वो हमें सीख दें।
कांग्रेस के बागी भाजपा के लिए इलेक्शन मटेरियल : शिव डहरिया
भाजपा नेता आलोक पांडेय ने कहा- टोटी चोर हमें न सिखाएं
