NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बोर मिस्त्री का बेटा चंद्रभान बना अफसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बोर मिस्त्री का बेटा चंद्रभान बना अफसर
रायगढ़

बोर मिस्त्री का बेटा चंद्रभान बना अफसर

lochan Gupta
Last updated: May 12, 2024 11:59 pm
By lochan Gupta May 12, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ के प्रतिष्ठित सबमरसिबल वर्कशॉप चन्दन इलेक्ट्रिकल वर्क्स के संचालक एवं वारिष्ठ बोर मिस्त्री श्री सोमदत्त पटेल एवं गृहणी श्रीमती सुमित्रा पटेल के पुत्र चंद्रभान पटेल ने आईबीपीइस स्पेशलिस्ट अफसर प्रतियोगी परीक्षा में राजभाषा अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने माता पिता के सपने को साकार किया है। 41 पदों के लिए केंद्रीय स्तर में हुई इस भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ से अकेले चंद्रभान पटेल ने इस मुकाम हो हासिल किया है, जिसका प्रारम्भिक परीक्षा बिलासपुर, मुख्य परीक्षा रायपुर और साक्षात्कार भोपाल में सम्पन्न हुआ। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चंद्रभान पटेल ने अपनी तैयारी घर पर रहकर ही घर और दुकान की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वाध्याय से ही लक्ष्य को हासिल किया। चंद्रभान ने अपनी प्राथमिक शिक्षा ज्ञान गंगा आदर्श विद्यालय रायगढ़ से और उसके बाद की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय रायगढ़ से पूरी की। इन्होंने स्नातक की शिक्षा श्री शंकराचार्य महाविद्यालय भिलाई से पूर्ण किया। चंद्रभान पटेल ने मीडिया से बात करते हुये अपनी सफलता को पूर्ण रूप से अपने माता – पिता के चीर तपस्या का फल बताया, जिन्होंने शुरू से रायगढ़ में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अभावों में भी अच्छी शिक्षा दिलायी और लगातार पढऩे के लिए प्रेरित किया, साथ ही इनके मित्र स्वराज साय के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया जिनके सहयोग बिना यह सफर संभव नहीं था। चंद्रभान पटेल अपने माता और पिता दोनों के परिवार से अधिकारी पद चयनित होने वाले पहले व्यक्ति हैं। कोरियादादर (गोपालपुर) रायगढ़ निवासी चंद्रभान पटेल एक उम्दा शायर भी हैं जो विगत 2021 में छत्तीसगढ़ युवा कलमकार की खोज के विजेता रह चुके हैं। इस उपलब्धि से इन्होंने अपने ग्राम शहर समाज तथा साहित्यिक परिवार का नाम रोशन किया है। जिससे पूरे क्षेत्रवासी, सामाजिक बन्धु तथा साहित्यिक परिवारजनों से चंद्रभान पटेल को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

You Might Also Like

स्पीड बाइकर्स और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 5 सपडाये, 25 हजार जब्त

संदीप रतेरिया (पिच्चू) का दु:खद निधन

यात्री ट्रेनों में ज्वलनशील व विस्फोटक सामानों की हो रही जांच

बच्चों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प और ली डिजिटल पेमेंट की जानकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दमेरा सडक़ : घटिया निर्माण की शिकायत के बाद जांच टीम बनी
Next Article मां के नाम प्रदेश के 3 नेताओं की कहानी

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?