NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 100 वर्ष के शिव मंदिर में शताब्दी महोत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 100 वर्ष के शिव मंदिर में शताब्दी महोत्सव
रायगढ़

100 वर्ष के शिव मंदिर में शताब्दी महोत्सव

तालाब के मध्य 100 वर्षों से स्थापित है यह मंदिर

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2024 12:46 am
By lochan Gupta May 10, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील गौरव ग्राम बड़े नावापारा में 100 वर्ष पूर्व निर्मित श्री श्री जोगेश्वर शिव मंदिर का शताब्दी महोत्सव 10 मई 2024 से 12 मई 2024 तक मनाया जा रहा है। इस शिव मंदिर के निर्माण और तकनिकी के विषय में प्राप्त जानकारी अनुसार यह मंदिर सौ वर्ष पूर्व वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया 3 जून 1924 को स्व. श्री जागेश्वर गौटिया बड़े नावापारा द्वारा स्वयं के संसाधनों से बनाया गया था, उसके निर्माण में ईंट,पत्थर की जुड़ाई का गारा बालू,चुना,गुड़ बबलू का गोंद जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हुआ है,छड़ सिमेंट बिल्कुल भी नहीं लगा है।
मंदिर तालाब के मध्य में निर्मित है मुख्य मंदिर में जाने के लिए पुलिया बनाया गया है।और जिस तालाब के मध्य में मंदिर है वहीं का पानी केवल भगवान शिव के अभिषेक के लिए उपयोग होता है,फिर वह अभिषेक किया हुआ पानी बह कर एक और पुलिया -सह नाली के माध्यम से एक बड़े तालाब में गिरता है जिसमें आम जनता स्नान करती है,मतलब भगवान शिव के अभिषेक जल में स्नान किया जाता है। भगवान शिव मंदिर के चारों दिशाओं में अन्य देवी देवताओं का मंदिर है। आश्चर्य की बात ये है कि पानी के मध्य में सौ वर्षों से मंदिर रहने पर भी किसी विषेश प्रकार की क्षति नहीं हुई है। मंदिर का देखरेख स्व. जागेश्वर गौटिया के पुत्र स्व.केशवचंद्र साहा( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), स्व. देवराज साहा,स्व.भास्कर साहा ने अपने जीवन काल में किया उसके पश्चात उनके पौत्र स्व.घनश्याम साहा ,स्व. रोहित. साहा ,स्व.चिंतामणि साहा आगे किये।
वर्तमान में बड़े गौटिया घर से टेकराम साहा, मंछला गौटिया घर से तुलाराम साहा, जादव साहा,मनोहर साहा छोटे गोटियां घर से पुरंधर साहा पेरमानंद साहा पुरूषोत्तम साहा और सभी के पुत्रों द्वारा किया जा रहा है। मंदिर में पुजारी हमेशा उपलब्ध रहते हैं उनका भरणपोषण की जिम्मेदारी भी गौटिया परिवार का ही है। मंदिर पूर्णत: निजी तौर से संचालित है।मंदिर के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सताब्दी महोत्सव का आयोजन है जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 10 मई 2024 को नाग देवता का प्राण प्रतिष्ठा,द्वितीय दिवस 11मई 2024 को भगवान शिव जी का रूद्राभिषेक पूजा अंतिम दिवस 12 मई 2024 को रूद्राभिषेक पूर्णाहुति एवं भंडार का आयोजन है। यह जानकारी ललित कुमार साहा (बड़े गौंटिया) से प्राप्त हुआ है उनके द्वारा जनता से अपील की गई है कि भक्त गंण अधिक से अधिक संख्या में पधार कर भगवान शंकर जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

You Might Also Like

नवीन जिंदल का चुनाव प्रचार करने कुरुक्षेत्र पहुंचे महेश साहू

आधी आबादी में नहीं पहुंच पाया नल से पानी!

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री

हर जीव में प्रभु को देखना अपरोक्ष दर्शन है : पं संगीत कृष्ण

नर्सरी के मासूम छात्र पर शिक्षक की बेरहमी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अज्ञात ट्रक की ठोकर से तीन युवक घायल
Next Article चुनाव खत्म, 4 जून को पता चलेगा किसमें कितना दम

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?