NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 8 नहीं अब 7 मार्च को मिलेगा महतारी वंदन का पैसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 8 नहीं अब 7 मार्च को मिलेगा महतारी वंदन का पैसा
रायपुर

8 नहीं अब 7 मार्च को मिलेगा महतारी वंदन का पैसा

रायपुर के साइंस कॉलेज में होगा बड़ा सम्मेलन, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

lochan Gupta
Last updated: March 4, 2024 11:03 pm
By lochan Gupta March 4, 2024
Share
6 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा 7 मार्च को मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च को बदल दिया गया है। प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली जुडक़र महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज में 50 हजार महिलाएं भी जुड़ेंगी।
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया था। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अब मोदी 1 हजार रुपए की किस्त महिलाओं के खातों में भेजेंगे। कार्यक्रम की अंतिम रूप रेखा विभाग तैयार कर रहा है।
कांग्रेस ने बताया योजना को कमीशन का खेल
महतारी वंदन योजना पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जानकारी दिया गया था कि 74 लाख फॉर्म महिलाओं द्वारा भरा गया। आंगनबाड़ी में जो लिस्ट आती है उसके मुताबिक सिर्फ 27 लाख से कम महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना के लिये पात्र बताया जा रहा है। प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती है कि लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं किस कारणों से महतारी वंदन योजना से अपात्र हो गई हैं। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा है- साय सरकार ने मापदंड के जाल बिछा दिये थे। महिलाएं अपने विवाह प्रमाण पत्र, पेन कार्ड कई तरह के डाक्यूमेंट बनाने इस कार्यालय से उस कार्यालय का धक्का खा-खाकर लंबी लाइन में खड़ी होकर महतारी वंदन योजना के मापदंड पूरा करके फॉर्म भरती हैं। महतारी वंदन योजना के नाम से फॉर्म के 20 रू. लिये जाते थे और फॉर्म जमा करने के नाम पर 50-50 रू. लिये गए थे। उसके बाद भी लगभग 80 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित रखना भाजपा का षड्यंत्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना में भारतीय जनता पार्टी की ही महिलाओं को अधिक प्राथमिकता दिया गया है। इसलिये आज लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं हर मापदंड पूरा करने के बाद भी अपात्र हो गईं।
भाजपा बोली- कांग्रेस को तकलीफ हो रही है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह यानी सालाना 12000 रुपए देने की घोषणा की थी। वादे के अनुरूप महतारी वंदन योजना के लिए राशि जारी करने की तैयारी भाजपा की सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कर रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान स्वरूप जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करने में कांग्रेस कभी पीछे नहीं रही। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 प्रतिमाह देने का वादा किया जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस तरह की कोई भी योजना नहीं थी। भाजपा के घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन में महिलाओं को राशि जारी करने की योजना रखी और भाजपा से ज्यादा राशि देने की घोषणा की। कांग्रेस पार्टी की योजना में ज्यादा राशि रखने के बाद भी छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया, क्योंकि महिलाओं को भरोसा है कि भाजपा महिलाओं के लिए जो घोषणाएं करती है उन्हें पूरा भी करती है। संजय श्रीवास्तव के मुताबिक कांग्रेस ने 5 साल पहले अपने जन घोषणा पत्र में महिलाओं के साथ धोखा करते हुए कहा था कि वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेगी। गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी करने की घोषणा की थी, लेकिन शराबबंदी करने के बजाय शराब को अवैध आय का जरिया बनाकर अपनी तिजोरियां भरने का काम किया।
रायपुर के साइंस कॉलेज में जुटेंगी 50 हजार महिलाएं
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है इससे ठीक एक दिन पहले किस्त ट्रांसफर करने का बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। 7 मार्च को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकम में सीएम, डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्री और नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा यहां बड़ी भीड़ जुटाने की तैयारी में है। इस कार्यक्रम में लगभग 50 हजार महिलाएं जुटेंगी। रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को साइंस कॉलेज मैदान में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
70 लाख से ज्यादा आवेदन मिले योजना के तहत
महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट हुआ है।

You Might Also Like

जशपुर की छवि को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर उकेरने सीएम साय की पहल

सीजी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को आरआईपी का मिला समर्थन

गंगा मैया और महादेव को अपमानित करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है : विष्णुदेव साय

टेंडर में फर्जी जानकारी देने वाले 108 ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही

साथी से मारपीट, नाराज सफाईकर्मी हड़ताल पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ को हराकर भिलाई ने जीता कार्डिनल कप सीजन सात
Next Article स्क्रीनिंग की बैठक आज, दिग्गजों पर दांव की तैयारी

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?