NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

छाल पुलिस ने पॉक्सो व आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2024 12:21 am
By lochan Gupta February 23, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। सोशल मीडिया के दौर में लगातार साइबर क्राइम और चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी मामले पर गंभीरता पूर्वक त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
इसी परिप्रेक्ष्य में गत दिनों पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से थाना छाल को प्राप्त हुए साइबर टिप लाइन मामले की जांच में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विजय चेलक द्वारा थाना क्षेत्र के युवक सुजीत कुमार मिंज निवासी कुडेकेला को बच्चों से संबंधित अवांछनीय विषयवस्तु अपने फेसबुक आईडी के जरिए अपलोड करना पाए जाने पर आईटी एक्ट की धारा 67 (ठ) और पोक्सो एक्ट की धारा 15 के तहत कल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
ज्ञात हो कि इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने या देखने पर एनसीआरबी की शाखा संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही के लिए राज्य के पुलिस मुख्यालय को टीपलाइन प्रेषित किया जाता है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय रायगढ़ स्थित साइबर सेल से थाना छाल को प्राप्त साइबर टीपलाइन की जांच विवेचना दौरान थाना प्रभारी छाल द्वारा घटना में प्रयुक्त हुए मोबाइल नंबर का सेवा प्रदत्त कंपनी से जानकारी लेकर मोबाइल धारक संदेही सुजीत कुमार मिंज निवासी कूड़ेकेला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपित सुजीत ने फरवरी 2022 में अपने फेसबुक आईडी से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करना स्वीकार किया है। आरोपित सुजीत मिंज पिता समुएल मिंज उम्र 23 वर्ष निवासी कूड़ेकेला थाना छाल जिला रायगढ़ को आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर छाल पुलिस ने न्यायिक रिमांड पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

जिले के समस्त विकासखण्डों में मनाया जा रहा राष्ट्रीय नेत्र दान पखवाड़ा

आजादी के बाद भी आदिवासी अंचलों में सुविधाओं का अभाव

पुलिस ने ली सराफा व्यापारियों की क्लास, सीसीटीवी चालू रखने और नियमित रिकॉर्डिंग के निर्देश

मकान व राशन दुकान में धावा बोलने वाले तीन चोर पकड़ाए

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी विजयदशमी की बधाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, चालक फरार
Next Article सडक़ों को लेकर विधानसभा में मुखर हुई विधायक गोमती

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?