NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में रजिस्ट्री गवाह गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में रजिस्ट्री गवाह गिरफ्तार
रायगढ़

शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में रजिस्ट्री गवाह गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:26 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कापू पुलिस ने शासकीय भूमि के फर्जी अंतरण मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 2026 को तहसीलदार कापू उन्मेश पटेल द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 479/2, 467/36, 467/25, 467/23, 310/10/ख, 310/10/2 आदि में कूटरचना कर खसरा बंटाकन एवं रिकॉर्ड में हेरफेर करते हुए बाहरी व्यक्तियों के नाम पर फर्जी पट्टा तैयार किए गए और बाद में दलालों के माध्यम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई। जांच में शासकीय भूमि के कुछ हिस्सों को तत्कालीन पटवारी राकेश साय द्वारा निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किए जाने तथा इसके बाद कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई। मामले में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुक्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी, विक्रेता उजितराम, अनुप्रमाणक साक्षी अगस्तुस खलखो एवं लालबहादुर यादव के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश एवं तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कापू थाना में धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने 02 सितंबर को मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी तत्कालीन पटवारी राकेश साय, पिता शशिभूषण साय 45 वर्ष, निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर भी जब्त किए गए थे।
वहीं मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने अगस्तुस खलखो पिता अलोइस छंदू खलखो 43 वर्ष, निवासी पोराडाही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी के कहने पर इस प्रकरण में शामिल हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ग्राम रायमेर की उक्त सरकारी भूमि की अवैध रजिस्ट्री में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी एवं लालबहादुर यादव के साथ मिलकर 20 अक्टूबर 2022 को रजिस्ट्री कार्यालय धरमजयगढ़ में उपस्थित होकर आधार कार्ड जमा करने तथा रजिस्ट्री दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर कैलाश जेठवानी उर्फ सोनी से बातचीत में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। विवेचना में अगस्तुस खलखो के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना जारी है।

You Might Also Like

जानकी कॉलेज में जूनियर छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

तालाब की जमीन पर दबंगई, निजी भूमि बताकर पड़ोसियों को कर रही परेशान

जीवन में हमेशा बनाए रखें सीखने की ललक-ओपी

वेतन वृद्धि को लेकर संविदाकर्मियों ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

बिना वजह के तोड़ दिया यात्री प्रतीक्षालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीडीएस खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article क्यूआर कोड से हो रही डीएमएफ परियोजनाओं की निगरानी

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?