NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का काम करती हैं खेल प्रतियोगिताएं : सालिक साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का काम करती हैं खेल प्रतियोगिताएं : सालिक साय
जशपुरनगर

ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का काम करती हैं खेल प्रतियोगिताएं : सालिक साय

जामचुआं-बनकोम्बो में फुटबॉल का रोमांच, लोधमा ने खिताब अपने नाम किया

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
3 Min Read

कुनकुरी। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जामचुआं-बनकोम्बो में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का रोमांचक समापन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें फाइनल मुकाबला लोधमा और तुकूपानी के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले में लोधमा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तुकूपानी को 1 गोल से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जीत के साथ लोधमा को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता तुकूपानी की टीम को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले ने खेलप्रेमियों में खासा उत्साह और उमंग भर दी। समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचान बनाने का अवसर देते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाडिय़ों को जीत-हार से सीख लेते हुए निरंतर मेहनत करने और खेल भावना के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। साथ ही कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य मलिता बाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विफल राम, नारायणपुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय, विकास नाग, संतन राम, श्रीराम मयंक चौहान, सरपंच जॉर्ज लकड़ा, सरिता अंगिरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष और समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल बना रहा। उक्त जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव द्वारा दी गई।

You Might Also Like

25 प्रकरणों में जप्त नशीली मादक पदार्थों को किया नष्ट

शादी का झांसा देकर दो युवकों ने किया युवती से अनाचार

डीआईजी एवं एसएसपी ने अपराध समीक्षा पर ली अनुविभागवार बैठक

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

10 दिन का अंधेरा, एक फोन कॉल और लौट आई रोशनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ई-साक्ष्य से सशक्त होगी पुलिस विवेचना पुलिस की पांच दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Next Article बिना नल कनेक्शन वालों को जलकर का बिल क्यों : महापौर

खबरें और भी है....

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

Popular Posts

महानदी जल विवाद का बहुत जल्द निकलेगा समाधान-सीएम साय
लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाने में जुटी साय सरकार
15 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अवैध महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजों ने युवाओं का रुझान सामने लाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?