NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 100 से ज्यादा जर्जर भवनों पर खतरा, भाठागांव में सबसे अधिक 36 चिन्हित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 100 से ज्यादा जर्जर भवनों पर खतरा, भाठागांव में सबसे अधिक 36 चिन्हित
रायपुर

100 से ज्यादा जर्जर भवनों पर खतरा, भाठागांव में सबसे अधिक 36 चिन्हित

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta September 14, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। शहर के जर्जर भवन अब सिर्फ पुरानी इमारतें नहीं, बल्कि हादसे का खतरा बन चुके हैं। 3 दिन पहले सदर बाजार में करीब 100 साल पुराने जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक सडक़ पर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और भवन के खतरनाक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की। इस घटना के बाद शहर में चिन्हित 100 से ज्यादा जर्जर भवनों को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं। निगम की सूची में शामिल कई भवन मुख्य सडक़ों और भीड़भाड़ वाले बाजारों के बीच हैं। सदर बाजार के अलावा फूल चौक, हलवाई लाइन, शदाणी चौक समेत कई इलाकों में पुराने भवन आज भी लोगों की आवाजाही के बीच खड़े हैं।
नगर निगम जर्जर भवनों को चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस देता है। बारिश से पहले इन भवनों पर नोटिस चस्पा किए जाते हैं। गणेश उत्सव के दौरान झांकी और विसर्जन के रास्तों पर भी जर्जर भवनों को लेकर निगम की ओर से कार्रवाई की जाती है। कई मामलों में निगम भवन मालिक को इमारत खाली कराने या खुद गिराने के लिए कहता है। यदि मालिक कार्रवाई नहीं करता तो आगे की प्रक्रिया में समय लग जाता है। इस दौरान भवन वहीं खड़ा रहता है और उसके आसपास लोगों की आवाजाही जारी रहती है। सदर बाजार में जो हुआ, वह इसी खतरे की एक झलक है। भवन का हिस्सा रात या कम भीड़ के समय गिरने से बड़ा हादसा टल गया। अगर यही हिस्सा बाजार खुलने के समय गिरता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। जर्जर भवनों से खतरा केवल पूरी इमारत गिरने का नहीं है। कमजोर दीवार, छज्जे, छत या अन्य हिस्सा भी अचानक गिर सकता है। कई पुराने भवनों के नीचे दुकानें चल रही हैं और इनके सामने से दिनभर लोग गुजरते हैं। खासकर बारिश के दौरान दीवारों और छतों में नमी आने से पुराने निर्माण की स्थिति और खराब हो सकती है। ऐसे में राहगीर, दुकानदार और ग्राहक सबसे ज्यादा जोखिम में हैं। नगर निगम के जोनवार आंकड़ों में जोन-6 भाठागांव क्षेत्र में सबसे ज्यादा 36 जर्जर भवन चिन्हित हैं। जोन-4 मोतिबाग और जोन-8 महोबा बाजार में 24-24 भवन हैं। इसके अलावा जोन-7 समता कॉलोनी में 14, जोन-5 ईदगाहभाठा में 12, जोन-1 खमतराई में 10, जोन-3 शंकरनगर में 9 और जोन-2 फाफाडीह में 8 जर्जर भवन चिन्हित किए गए हैं। यानी खतरा केवल पुराने शहर के कुछ बाजारों तक सीमित नहीं है। नगर निगम के अलग-अलग जोन में ऐसे भवन मौजूद हैं।
सदर बाजार में जर्जर भवन का हिस्सा गिरने के बाद निगम ने मौके पर कार्रवाई कर दी, लेकिन अब सवाल शहर के बाकी भवनों को लेकर है। खासकर उन इमारतों को लेकर, जिन्हें पहले ही जर्जर या खतरनाक चिन्हित किया जा चुका है। निगम के सामने अब यह तय करने की चुनौती है कि कौन से भवन तत्काल खाली कराने हैं, किनकी मरम्मत हो सकती है और किन्हें गिराना जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि मालिक कार्रवाई नहीं करता तो निगम कितने समय में खुद हस्तक्षेप करेगा। क्योंकि जर्जर भवन गिरने के बाद मलबा हटाना कार्रवाई है, लेकिन गिरने से पहले खतरा खत्म करना ही असली समाधान है।

You Might Also Like

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

पगारिया फार्म हाउस के चौकीदार पर 5 युवकों ने किया जानलेवा हमला

नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट एक्शन में अब ईडी भी होगी शामिल

अंबेडकर अस्पताल में कैंसर मरीज की दुर्लभ सर्जरी

लॉजिस्टिक पॉलिसी को कैबिनेट की मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारिश के दौरान निर्माणाधीन सडक़ों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री
Next Article भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : सीएम साय

खबरें और भी है....

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

Popular Posts

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह- राज्यपाल रमेन डेका
रेलवे का लोहा चोरी करने वाला गिरफ्तार
समारोह के पहले दिन छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर झूमा रायगढ़
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, गणेश चतुर्थी का पर्व समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक-सीएम साय
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं- सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?