NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गांव के मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है प्रतिभा : सालिक साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > गांव के मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है प्रतिभा : सालिक साय
जशपुरनगर

गांव के मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है प्रतिभा : सालिक साय

बनगांव बी में फुटबॉल मैच का समापन, जि.पं. अध्यक्ष साय ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया हौसला

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2026 12:00 am
By lochan Gupta September 8, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के ग्राम बनगांव बी में आयोजित भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा खिलाड़ी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला भगत, लोकेर सरपंच नीलमती पैंकरा, डुमरबहार सरपंच जगत तारणी मिंज, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नीलाम्बर यादव, उपसरपंच गोविंद यादव, अटल साय, पंच राजेश्वर भगत, बिमल यादव, सुंदर साय, हाजिर मोहम्मद, दिलबोध भगत सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, संघर्ष करने की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व का गुण विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और जीत-हार को सकारात्मक रूप से लेने का आह्वान किया। सालिक साय ने कहा कि आज के युवा ही आने वाले समय में क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करेंगे। इसलिए युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से भी जुडऩा चाहिए। उन्होंने खिलाडिय़ों को नियमित अभ्यास करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

आयोजन समिति को दी बधाई

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह के दौरान खिलाडिय़ों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन के साथ ही पूरा आयोजन खेल भावना और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

You Might Also Like

बैडमिंटन स्टेडियम को तोडक़र बनेगा पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र

तम्बाकू गुटखा परिवहन करने वाले ट्रक मालिक को लगा 29 लाख 96 हजार 480 रु का जुर्माना

रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस

छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री साय

कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 14 नग गौ वंशों को तस्करी, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार
Next Article बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगा स्वास्थ्य शिविर

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?