NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 14 नग गौ वंशों को तस्करी, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 14 नग गौ वंशों को तस्करी, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार
जशपुरनगर

14 नग गौ वंशों को तस्करी, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार

मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खरसोता का

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के चंगुल से 14 मवेशियों को सकुशल मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड सीमा की ओर पैदल हांककर ले जाए जा रहे इन गौ वंशों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बचाया, वहीं जंगल का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 6 सितंबर की अपराह्न करीबन 1.00 बजे थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बोरोकोना के जंगल के रास्ते से होते हुए खरसोता पुलिया के पास भारी मात्रा में गौ वंशों को पैदल जल्दी जल्दी हांक कर, बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम खरसोता रवाना हुआ गया, जहां पुलिया के पास पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति कुछ गौ वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर, जंगल का फायदा उठाते हुए, गौ वंशों को छोडक़र भागने का प्रयास करने लगे, पुलिस के द्वारा पीछा कर मौके से एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा लिया गया, उसके शेष दो साथी जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए। पूछताछ पर पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम प्रेम सुधार राम उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डडग़ांव, चौकी मनोरा जिला जशपुर छ ग का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा मौके से 14 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 14 नग गौ वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।पुलिस ने फरार गौ तस्करों को चिह्नित कर लिया है, पुलिस उनकी पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।प
मामले में पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवांली में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी प्रेम सुधार राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, उप निरीक्षक संजीव कायता, प्रधान आरक्षक संजीत, सविता व आरक्षक राम प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 14 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, व एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, पुलिस मामले में फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

You Might Also Like

पारिवारिक विवाद में भाई ने दांत से काट दी भाई की नाक

जशपुर विधायक ने कहा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने भाजपा का हर एक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पांच पुलिस कर्मियों पर की गई चालानी कार्यवाही

सीएम के निर्देश से ग्रामीणों को अंधेरे से मिली मुक्ति

नव संकल्प शिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री की पहल से बदल रहा युवाओं का जीवन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन के 1 करोड़ के लिए दामाद ने की ससुर की हत्या
Next Article गांव के मैदान से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है प्रतिभा : सालिक साय

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?