NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएसयूआई अध्यक्ष पर 29 लाख की ठगी का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > एनएसयूआई अध्यक्ष पर 29 लाख की ठगी का आरोप
रायपुर

एनएसयूआई अध्यक्ष पर 29 लाख की ठगी का आरोप

नौकरी, कैंटीन ठेके के नाम पर पैसे लिए- युवक, नीरज बोले- आरोप गलत

lochan Gupta
Last updated: September 7, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta September 7, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर 29 लाख रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है। युवक ने आरोप लगाया है कि अलग-अलग काम दिलाने का भरोसा देकर उससे कई बार रकम ली गई, लेकिन बताए गए काम पूरे नहीं किए गए। इनमें सिप्ला कंपनी की एजेंसी/डीलरशिप, ष्ठ्यस् अस्पताल में नौकरी, कैंटीन का ठेका और रेत खदान दिलाने जैसे दावे शामिल हैं। पीडि़त युवक का नाम राजू सोनकर है, जो पुरानी बस्ती का रहने वाला है। उसने इस मामले की शिकायत थाने के अलावा डिप्टी सीएम विजय शर्मा और रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से की है। पीडि़त ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, हृस्ढ्ढ प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने आरोपों को गलत बताया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। वहीं, इस मामले में कुरुद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हृस्ढ्ढ की आपराधिक शौर्य की कहानियां बीच-बीच में आती रहती हैं। उसी कहानी में से एक कहानी यह भी है। कार्रवाई हो जाएगी तो भूपेश बघेल बोलेंगे कि चुन-चुनकर कार्रवाई हो रही है। सारे अपराधी इक_ा कर शासन पर आरोप लगाते हैं। पीडि़त राजू सोनकर ने अपनी शिकायत में नीरज पांडेय के साथ उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय के नाम भी शामिल किए हैं। उसका दावा है कि उसे अपनी पत्नी के लिए मंत्रालय में नौकरी दिलाने और रेत खदान का काम दिलाने का भी भरोसा दिया गया था।
इसके अलावा सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने की बात कहकर भी रकम लिए जाने का आरोप है। पीडि़त ने पुलिस को दिए आवेदन में अलग-अलग भुगतान और बैंक ट्रांजेक्शन का भी जिक्र किया है। उसका कहना है कि रकम देने के बाद जब काम पूरा नहीं हुआ तो उसने संबंधित लोगों से पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन उसे रकम वापस नहीं मिली। पीडि़त राजू सोनकर ने मामले को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। इसके बाद डिप्टी सीएम कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। पीडि़त ने आशंका जताई है कि अगर उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए नीरज पांडेय, उनके भाई दीपक पांडेय और चाचा इंद्रासन पांडेय जिम्मेदार होंगे। फिलहाल मामला शिकायत और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना से दीपावली की खुशियां हुई दोगुनी

तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या दोगुनी, 17 से बढक़र हुई 35

बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले होगा वार्डों का परिसीमन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्मार्ट-मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने सीएम साय को लिखा पत्र
Next Article गणेश प्रतिमा विर्सजन की धीमी तैयारियों पर अफसर नाराज

खबरें और भी है....

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

Popular Posts

हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस बने कृष्ण राम महापात्र, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण, गेरवानी में पीएम जनऔषधि खोलने की मांग
ओडिशा का गांजा सप्लायर जीआरपी के हत्थे चढ़ा
छात्राओं के बीच ‘शीला की जवानी’ पर बनाई रील
चक्रधरनगर आत्मानंद स्कूल में चाकूबाजी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?