NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय जलवा, भारत को दिलाया कांस्य
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय जलवा, भारत को दिलाया कांस्य
रायगढ़

रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय जलवा, भारत को दिलाया कांस्य

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रोत्साहन और जिला प्रशासन के सहयोग से सोनम-शांति-मानसी की शानदार उपलब्धि

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:41 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन और जिला प्रशासन के सहयोग से रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि में रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की तीन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच श्री देवावतार चौधरी के साथ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी से मिलने कलेक्टोरेट पहुंचीं। कलेक्टर ने खिलाडिय़ों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाडिय़ों को आगे भी हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे एवं एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो उपस्थित थे।
कोच श्री देवावतार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारू प्रदर्शन का परिचय दिया। सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले में टीम ने शानदार जीत दर्ज कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी एवं जिला प्रशासन से लगातार सहयोग और प्रोत्साहन मिला है। खिलाडिय़ों एवं कोच ने भी इस सहयोग के लिए वित्त मंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

मां की मौत से पहले किया वादा : मिस छत्तीसगढ़ बनूंगी

स्वदेशी अपना कर भारत को आत्मनिर्भर बनाए-अरूणधर दीवान

बैडमिंटन प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने किया पुरस्कृत

डेंगू को लेकर आमजन घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें- विकास केडिया

एक रात में जंगली हाथी ने तोड़े चार मकान, सो रही महिला के पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संत बाबा प्रियदर्शी राम ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का किया शुभारंभ
Next Article जामपाली खदान के बाहर ट्रकों की कतार से परेशान हुए रायगढ़ एसपी

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?