NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्मृति ईरानी-सुनील बंसल बन सकते हैं छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > स्मृति ईरानी-सुनील बंसल बन सकते हैं छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी
रायपुर

स्मृति ईरानी-सुनील बंसल बन सकते हैं छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी

गजेंद्र पटेल-हरीश द्विवेदी के नामों पर भी चर्चा, संगठन की बैठक में होगा अंतिम फैसला

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद अब छत्तीसगढ़ संगठन में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 17 अगस्त को अपनी नई टीम घोषित की है। इसके बाद राज्यों के प्रभारियों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संगठन और राजनीतिक गलियारों में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नाम शामिल हैं।
सबसे चर्चित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल भी शामिल है। नितिन नवीन की नई टीम में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। संगठनात्मक राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को देखते हुए उन्हें किसी महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पर चर्चा है। हालांकि, छत्तीसगढ़ का प्रभार उन्हें दिए जाने को लेकर पार्टी की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है।
राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का नाम भी संभावित चेहरों में लिया जा रहा है। बंसल लंबे समय से भाजपा के संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति से जुड़े रहे हैं। उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें फिर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ऐसे में किसी बड़े राज्य की जिम्मेदारी मिलने की संभावना से उनका नाम जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए गजेंद्र पटेल और हरीश द्विवेदी के नाम भी चर्चा में हैं। दोनों को नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पार्टी राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के लिए अनुभवी नेताओं को प्रभार देने की रणनीति अपना सकती है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और संगठन के लिहाज से प्रदेश प्रभारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। नए प्रभारी को सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी संभालनी होगी। हालांकि, अभी तक स्मृति ईरानी, सुनील बंसल, गजेंद्र पटेल या हरीश द्विवेदी में से किसी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन नामों को फिलहाल संभावित चेहरों के तौर पर ही देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व की ओर से अंतिम फैसला होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

You Might Also Like

पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड करेंगे चुनाव ड्यूटी

स्पा-सेंटर के संचालक को आजीवन करावास

रामगोपाल गर्ग बन सकते हैं रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

शराब घोटाला मामले में इओडब्ल्यू/एसीबी की कार्रवाई, लॉकडाउन में अवैध शराब परिवहन में लिप्त दो वाहन जब्त

रायपुर में 3 ठिकानों पर जीएसटी का छापा, पकड़ी गई करोड़ों की टैक्स चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, मचा हडक़ंप, विवाद के बाद तीन युवकों पर चाकू से हमला
Next Article रायपुर स्टेशन पर लगेंगी 6 प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?