NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में बुनियादी सुविधाओं का अकाल – अशोक अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया में बुनियादी सुविधाओं का अकाल – अशोक अग्रवाल
खरसिया

खरसिया में बुनियादी सुविधाओं का अकाल – अशोक अग्रवाल

स्मार्ट मीटर की जबरदस्ती पर जताई नाराजगी लिफ्ट, ट्रेन स्टॉपेज की रखी मांग

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, बिलासपुर जोन में रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व प्रदान करने वाले खरसिया रेलवे स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं के नाम पर नील बंटे सन्नाटा है। प्लेटफार्मों में जाने के लिए, चाहे व्यक्ति बीमार हो, बुजुर्ग हो, असहाय हो, पैरों से चलने में लाचार हो उसे पहाड़ जैसी सीढिय़ां चढक़र ही स्टेशन में पहुंचना होता है। औद्योगिक व्यापारिक रूप से समृद्ध होने के बावजूद नाममात्र की ट्रेनों का ही स्टॉपेज खरसिया में है। खरसिया में इन्हीं सब बुनियादी सुविधाओं और नागरिक अधिकारों के हनन को लेकर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने मोर्चा खोला है। उन्होंने चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी को पत्र सौंपकर शहरवासियों व व्यापारियों की 5 प्रमुख समस्याओं रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट, ट्रेन स्टॉपेज, शहर में लगने वाले जाम, आरटीओ की अवैध उगाही और स्मार्ट मीटर पर अविलंब रोक लगवाने और अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आग्रह किया है। औद्योगिक और व्यापारिक रूप से समृद्ध खरसिया नगर आज भी कई मूलभूत नागरिक सुविधाओं के लिए तरस रहा है। शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था, स्मार्ट मीटर का जबरन दबाव और रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव आम जनता के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। इन्हीं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। ?अशोक अग्रवाल ने कहा कि खरसिया के नागरिकों और व्यापारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। शहर के आसपास कई बड़े पावर प्लांट और उद्योग होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है, फिर भी प्रशासन और संबंधित विभाग नागरिक सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं।

 

स्मार्ट मीटर की जबरदस्ती पर रोक

विद्युत विभाग द्वारा आम नागरिकों और दुकानदारों पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जाने का विरोध किया गया है। नागरिकों की सहमति के बिना इस दबाव पर तत्काल रोक लगाई जाए।

बुजुर्ग यात्रियों के लिए स्टेशन पर लगे लिफ्ट

खरसिया रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट न होने के कारण बुजुर्गों, मरीजों और ब्लड प्रेशर और शुगर वाले असहाय यात्रियों को सीढिय़ां चढऩे में भारी कठिनाई होती है। रेलवे स्टेशन पर तुरंत लिफ्ट स्थापित किया जाए। खरसिया के आर्थिक व व्यापारिक महत्व को देखते हुए लंबे समय से लंबित आजाद हिंद, पुरी जोधपुर, पटना एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का स्टॉपेज तुरंत शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को दूरदराज के सफर में आसानी हो।

 

मालवाहक वाहनों से अवैध वसूली पर लगाम

खरसिया से रायपुर माल परिवहन करने वाले वाहनों से आरटीओ द्वारा ली जा रही अनावश्यक एंट्री फीस को तुरंत बंद किया जाए, जिससे अनावश्यक महंगाई का बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े। शहर की मुख्य सडक़ों पर आए दिन लगने वाले भीषण जाम से जनता त्रस्त है। सुचारू आवागमन के लिए यातायात पुलिस की स्थायी व समुचित व्यवस्था की जाए। अशोक अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित विभाग उच्चस्तरीय पहल कर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं करते हैं, तो आम नागरिकों और व्यापारिक वर्ग के हित में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

You Might Also Like

राष्ट्र प्रेम के भावनात्मक पल- फौजी भाइयों के लिए बहनों ने रक्षासूत्र एवं खरसिया की मिट्टी भेजी बॉर्डर

सुशासन त्यौहार नगर पालिका में शिविर लगाकर किया गया समस्याओं का समाधान

रोटरी क्लब अध्यक्ष विन्नी सलूजा के सहयोग से पेइंग वार्ड का शुभारंभ

अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छेरछेरा, किसानों ने दिल खोलकर दिया दान

स्वच्छ भारत मिशन – खरसिया नगर पालिका ने कसी कमर, घर-घर बांटी गई डस्टबिन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज
Next Article संजीवनी नर्सिंग होम में शुरू हुई 4डी-5डी एडवांस सोनोग्राफी, रायगढ़ में पहली बार उपलब्ध

खबरें और भी है....

1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
मृत बछड़े के दफनाने के पैसों को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने पत्थर व बहिंगा से मारकर की ग्रामीण की हत्या
कुनकुरी में विश्व हाथी दिवस पर वन विभाग की अनूठी पहल
विश्व हाथी दिवस पर विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1.13 करोड़ की गांजा तस्करी के फरार 2 आरोपी यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?