रायगढ़। रायपुर से सुपर फास्ट ट्रेन से रायगढ़ लौटने के दौरान भूपदेवपुर के पास गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के ग्राम कुटेला निवासी हरिदास मानिकपुरी पिता घनश्याम दास मानिकपुरी (27 वर्ष) विगत तीन-चार दिन पहले रायपुर अपने रिश्तेदार के यहां काम के तलाश में गया था, जहां से रविवार को रात में वापस किसी सुपर फास्ट ट्रेन से रायगढ़ लौट रहा था। इस दौरान भूपदेवपुर के पास पहुंचा तो अप लाइन के खंभा नंबर 600/1921 के पास अज्ञात कारण से गिर गया, जिसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सोमवार को सुबह इसकी सूचना भूपदेवपुर पुलिस को मिली, इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर उसकी जेब की जांच किया तो उसके पास रायपुर से रायगढ़ तक का एक टिकट और एक मोबाइल तथा 740 रुपए मिला। ऐसे में पुलिस ने उसके शव को रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा और उसके मोबाइल का लाक खेलवाकर उसके परिजनों को फोनकर सूचना दिया गया। जिससे मंगलवार को सुबह मृतक का पिता घनश्याम दास पहुंचा तो उसकी पहचान हरिदास के रूप में किया। इससे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया है।
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत



