NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘कवच’ से संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार, स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली से रेल संरक्षा को मिली नई मजबूती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘कवच’ से संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार, स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली से रेल संरक्षा को मिली नई मजबूती
बिलासपुर

‘कवच’ से संरक्षित हो रही भारतीय रेल की रफ्तार, स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली से रेल संरक्षा को मिली नई मजबूती

रेलवे में 2430 रूट किलोमीटर पर तेजी से हो रहा है कवच का विस्तार

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
5 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेल आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेल संरक्षा को नए आयाम प्रदान कर रही है। यात्रियों संरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली ‘कवच’ का चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है।
यह प्रणाली ट्रेन संचालन के दौरान संभावित मानवीय त्रुटियों को न्यूनतम करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रेल संरक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग का ही परिणाम है कि भारतीय रेल में परिणामी रेल दुर्घटनाओं की संख्या वर्ष 2014-15 में 135 से घटकर 2024-25 में 31 तथा वर्ष 2025-26 में केवल 16 रह गई है। संरक्षा अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय रेल द्वारा संरक्षा मद में लगातार निवेश भी बढ़ाया जा रहा है।

कवच कैसे करता है कार्य?

कवच प्रणाली ट्रैक पर स्थापित क्रस्नढ्ढष्ठ टैग, यूएचएफ रेडियो संचार, स्टेशन इंटरलॉकिंग एवं ऑनबोर्ड उपकरणों के माध्यम से ट्रेन की स्थिति, गति एवं मार्ग की सतत निगरानी करती है। यह संरक्षित दूरी का निरंतर आकलन करते हुए आवश्यकता पडऩे पर स्वत: ब्रेक लगाती है तथा संभावित दुर्घटनाओं को टालती है। ‘कवच’ भारतीय रेल के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा विकसित विश्वस्तरीय स्ढ्ढरु-4 प्रमाणित स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है। यह प्रणाली लोको पायलट को वास्तविक समय में सिग्नल, गति सीमा, लक्ष्य दूरी तथा मूवमेंट अथॉरिटी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराती है। यदि किसी कारणवश लोको पायलट निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करता अथवा खतरे वाले सिग्नल को पार करने की स्थिति बनती है, तो कवच स्वत: ब्रेक लगाकर ट्रेन को संरक्षित रोक देता है। घने कोहरे जैसी परिस्थितियों में भी यह प्रणाली संरक्षित संचालन सुनिश्चित करती है।

दुर्घटना रोकने में कवच की प्रमुख भूमिका

कवच निम्न परिस्थितियों में रेल सुरक्षा सुनिश्चित करता है- खतरे वाले सिग्नल को पार करने से पहले स्वत: ट्रेन रोकना। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति होने पर स्वत: ब्रेक लगाना। आमने-सामने, पीछे से अथवा साइड से संभावित ट्रेन टक्कर को रोकना। आपात स्थिति में स्टॉप ऑन साइट (स्शस्) संदेश प्रसारित कर आसपास की ट्रेनों को स्वत: नियंत्रित करना। लेवल क्रॉसिंग के निकट स्वत: हॉर्न बजाना। स्थायी एवं अस्थायी गति प्रतिबंधों का पालन सुनिश्चित करना। नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों की केंद्रीकृत रियल-टाइम निगरानी करना।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तेजी से हो रहा है विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के संपूर्ण 2430 रूट किलोमीटर नेटवर्क पर कवच प्रणाली लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। संचार अवसंरचना का विकास, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने, संचार टावरों की स्थापना तथा लोकोमोटिवों में उपकरण फिटमेंट का कार्य निरंतर प्रगति पर है। अब तक 238 लोकोमोटिवों में कवच उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं।

बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–रायगढ़ खंड पर कवच कमीशनिंग की दिशा में कार्य प्रगति पर है तथा बिलासपुर–चांपा खंड में फील्ड परीक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। नागपुर मंडल में नागपुर–दुर्ग खंड पर स्ढ्ढरु-4 कमीशनिंग हेतु साइट परीक्षण एवं लोको ट्रायल जारी हैं। इसी क्रम में 23 जुलाई 2026 को नागपुर रेल मंडल के कलमना–सालवा (25 किलोमीटर) रेलखंड में ब्रेकिंग मोड ऑन के साथ स्ढ्ढरु-4 स्तर का कवच ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसमें सिग्नल रिस्पॉन्स, स्वचालित ब्रेकिंग, गति नियंत्रण तथा आपातकालीन (स्ह्रस्) प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। रायपुर मंडल में दुर्ग–मांढर खंड पर भी कवच कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रगति पर है।

कवच प्रणाली भारतीय रेल की संरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करते हुए आधुनिक, संरक्षित एवं तकनीक आधारित रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हो रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इसका चरणबद्ध विस्तार भविष्य में रेल परिचालन को और अधिक संरक्षित, विश्वसनीय तथा दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

You Might Also Like

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल के लिए एसईसीएल को मिला ‘ग्रीन ट्रांजि़शन लीडरशिप अवॉर्ड’

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रमुख ट्रेनों के कोच संरचना में संशोधन

कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल!

सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, तकनीक, प्रशिक्षण और संसाधन के साथ-साथ जागरूकता पर भी देना होगा ध्यान : हरीश दुहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिरयानी के पैसे मांगने पर बीयर बोतल फोड़ा सिर
Next Article पीएम मोदी ने देशव्यापी अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?