NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएच-49 बना डेथ ट्रैप : रफ्तार और लापरवाही ने ली तीन गौवंशों की जान, तीन गंभीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > एनएच-49 बना डेथ ट्रैप : रफ्तार और लापरवाही ने ली तीन गौवंशों की जान, तीन गंभीर
खरसिया

एनएच-49 बना डेथ ट्रैप : रफ्तार और लापरवाही ने ली तीन गौवंशों की जान, तीन गंभीर

ढाबों के बाहर सडक़ों पर हो रही भारी वाहनों की पार्किंग, दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

lochan Gupta
Last updated: August 1, 2026 12:14 am
By lochan Gupta August 1, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। बिलासपुर रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-49) पर लगातार बढ़ता अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता अब मूक पशुओं के लिए काल साबित हो रही है। देर रात खरसिया के ग्राम छोटे देवगांव के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने सडक़ पर बैठे छह गौवंशों को कुचल दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि तीन गौवंशों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गौवंशों का उपचार कराया और मृत पशुओं का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया। हालांकि, इस हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एनएच-49 के दोनों ओर लंबे समय से अवैध कब्जों का जाल फैला हुआ है। सडक़ किनारे संचालित ढाबों, होटलों और दुकानों के बाहर घंटों भारी वाहन (हाईवा और ट्रेलर) बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। अवैध पार्किंग के कारण फोरलेन का बड़ा हिस्सा घिर जाता है, जिससे सडक़ संकरी हो जाती है। दृश्यता प्रभावित बड़े वाहनों के खड़े रहने से मोड़ और कट पर सामने से आने वाले वाहन या सडक़ पर मौजूद मवेशी दिखाई नहीं देते। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई हुई।
तीन बेजुबान गौवंशों की मौत ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है। क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सडक़ किनारे अवैध कब्जे और ढाबों के बाहर नो-पार्किंग पर सख्ती दिखाई होती, तो यह दुर्घटना टल सकती थी। ?अब सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े मानवीय हादसे का इंतजार कर रहे हैं ?क्या इन बेजुबान मौतों के बाद भी एनएच-49 पर बुलडोजर चलेगा

हाईवा चालकों और ढाबा संचालकों पर कब होगी कार्रवाई

ग्रामीणों की चेतावनी यदि एनएच-49 से तत्काल अवैध कब्जे नहीं हटाए गए और भारी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर रोक नहीं लगी, तो अगला हादसा किसी इंसान की जान ले सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर एनएच-49 को कब्जा-मुक्त कराने की मांग की है।

You Might Also Like

भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ‘अमृत’ बनी मारवाड़ी युवा मंच की चलित प्याऊ

महाविद्यालय खरसिया के वार्षिक उत्सव में, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति

मुख्य अतिथि कमल गर्ग की उपस्थिति में गायत्री मंदिर में पुरी की गई वैवाहिक रस्में

खरसिया में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

खरसिया में आस्था का संगम राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
Next Article शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
बाढ़ आपदा से निपटने एक्शन मोड में विधायक ओपी चौधरी
32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार
महानदी नदी उफान पर, तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी
जंगल से निकल कर सडक़ पर पहुंच रहा हाथियों का झुंड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ- राज्यपाल डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?