रायगढ़। वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा-भावना एवं उत्तरदायित्व का विकास करने के उद्देश्य से पदभार ग्रहण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं मनमोहक स्वागत नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे समारोह को सांस्कृतिक गरिमा एवं उत्साह से भर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि श्री सतीश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि श्री लोमेश राजपूत की गरिमामय उपस्थिति रही। उनके साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह की उपस्थिति में नव-निर्वाचित हेड बॉय ओम बंसल, हेड गर्ल एकता पटेल सहित छात्र परिषद के समस्त पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नव-निर्वाचित छात्र परिषद इस प्रकार है
हेड बॉय: ओम बंसल,हेड गर्ल: एकता पटेल,डिप्टी हेड बॉय: आदित्य राज झा,डिप्टी हेड गर्ल: भूमिसुता गुप्ता,स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉयज): प्रियांशु बेहरा,स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल्स): लिलिमा साहू,मेस कैप्टन बॉयज सीनियर: भार्गव सिदार,मेस कैप्टन गर्ल्स सीनियर: मोक्ष चंद्रा,मेस कैप्टन बॉयज जूनियर: सत्यम बघेल,मेस कैप्टन गर्ल्स जूनियर: मिताली साहू, हॉस्टल कैप्टन बॉयज: गोपेश बेहरा,हॉस्टल कैप्टन गर्ल्स: यामिनी सिंह,हाउस कैप्टन (बॉयज): इंद्र हाउस-दुर्गेश नंदे, अग्नि हाउस – सौम्या चौधरी, सूर्य हाउस- लकी आदित्य टोप्पो, वरुण हाउस- कृष यादव,हाउस कैप्टन (गर्ल्स): इंद्र हाउस – विनी चौधरी, अग्नि हाउस- दिलेश्वरी पटेल, सूर्य हाउस – अरिन गढ़पाले, वरुण हाउस- दिम्पल साव, असेंबली कैप्टन (बॉयज): आशीष दानसेना, असेंबली कैप्टन (गर्ल्स): मानिष्का शुक्ला, डिसिप्लिन कैप्टन (बॉयज): आर्य सिंह राठौर, डिसिप्लिन कैप्टन (गर्ल्स): उदिता पटेल,कल्चरल सेक्रेटरी (बॉयज): तुषार साव, कल्चरल सेक्रेटरी (गर्ल्स): ईशा पटेल,अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्राचार्य राजीव रंजन सिंह ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों से विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने भी नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें अनुकरणीय नेतृत्व, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सत्यवान पांडा ने समापन उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट नेतृत्व एवं कार्यशैली से विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।



