रायगढ़। मित्रता, सेवा और संगठन की भावना को समर्पित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे एवं सावन उत्सव का भव्य आयोजन एरिया ऑफिसर वी पूनम द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में एवं स्नेहपूर्ण आतिथ्य में वीआईपी रेस्टोरेंट, रायगढ़ में विगत दिवस यादगार ढंग से आयोजन किया गया। जो हर सदस्य के लिए बेहद ही यादगार पल बन गया।
कार्यक्रम में वी क्लब प्रेरणा रायगढ़, वी क्लब अपराजिता डभरा, वी क्लब सारंगढ़ पारिजात, वी क्लब रायगढ़ स्माइल के पीएसटी अपनी सहयोगी बहनों के साथ उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बनाया। वहीं इस अवसर पर मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। विजेताओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे एवं सावन उत्सव की बधाई दी।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में फाउंडर मेंबर वी आशा बेरीवाल, पूर्व एरिया ऑफिसर वी अर्चना मिश्रा एवं पूर्व एरिया ऑफिसर वी श्वेता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं एरिया ऑफिसर वी पूनम द्विवेदी ने अपने सौम्य व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और उत्कृष्ट नेतृत्व से सभी क्लबों की सदस्यों को एक परिवार की तरह जोड़ दिया। उनके सुव्यवस्थित आयोजन की सभी उपस्थित सदस्यों ने हृदय से सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वी क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



