NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक
रायगढ़

आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक

प्रोफेशनल और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर जोर

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल पुलिसिंग और समय पर गुणवत्तापूर्ण जांच ही पुलिस की सफलता की पहचान है। बुधवार को मुख्यमंत्री के रायगढ़ दौरे के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल हुए।
आईजी ने कहा कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस अच्छा काम कर रही है, लेकिन बदलते समय की चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग को और अधिक प्रोफेशनल, तकनीक आधारित और परिणाममुखी बनाना होगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की विभिन्न मानकों पर सभी राज्यों की नियमित समीक्षा कर रही है। ऐसे में प्रत्येक जिले को अपने प्रदर्शन और डाटा की गुणवत्ता बेहतर करनी होगी। आईजी ने निर्देश दिए कि सात साल या उससे अधिक सजा वाले मामलों में 90 दिन के भीतर तथा अन्य सभी मामलों में एफआईआर दर्ज होने के 60 दिन के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की श्रेणीवार सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए। सामान्य मामलों का अधिकतम आठ दिन में निपटारा और जटिल मामलों में एसडीओपी के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने को कहा।
आईजी ने कहा कि नए कानूनों के अनुरूप ई-साक्ष्य संकलन, ऑडियो-वीडियोग्राफी, सीसीटीएनएस में सभी जरूरी प्रपत्रों की समय पर एंट्री, डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल और मेडिकल अनुरोध मेडलर पोर्टल के माध्यम से भेजना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही न्यायालय में पुलिस कर्मियों की समय पर उपस्थिति बनाए रखने पर भी जोर दिया। संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए आईजी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में किसी भी तरह की देरी या टालमटोल नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी थाने में मौजूद रहने पर प्रत्येक वैधानिक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज करें। उन्होंने चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए उपलब्ध ऐप का अधिकतम उपयोग करने, आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों पर लगातार निगरानी रखने और जमानत पर छूटे अपराधियों के दोबारा अपराध करने पर उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए न्यायालय में आवेदन पेश करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश होने के बाद वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। शून्य मर्ग दर्ज होने पर संबंधित थाना क्षेत्र को तत्काल सूचना दी जाए, ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें। एनडीपीएस मामलों की विवेचना को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों और विवेचकों का समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने आईजी को भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस उनके सभी निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण जांच, नए कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीक आधारित पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएंगे।

You Might Also Like

दिसंबर तक मूर्त रूप ले लेगा सर्व सुविधायुक्त अग्रोहाधाम

डॉक्टर्स- डे पर सेवांजली क्लब ने किया डॉक्टरों का सम्मान

बनोरा जिगना के नेत्र शिविर में 85 व 140 मरीजों को मिला नि:शुल्क इलाज का लाभ

लैलूंगा में “लाल ईंट कांड ” की गंूज, जंगल कटे, भट्टे सजे, प्रशासन की चुप्पी

तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 8 साल की बच्ची से अनाचार पड़ोसी युवक गिरफ्तार
Next Article एसडीओपी सतीश ने संभाला खरसिया का प्रभार पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

खबरें और भी है....

दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
प्रोफेशनल पुलिसिंग व समयबद्ध विवेचना ही सही पुलिसिंग – गर्ग
ओडिय़ा सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा भव्य पौधरोपण अभियान का आयोजन, करीब ढाई सौ पौधे रोपे गए
छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने महानदी-सीएम साय
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यापारी गिरफ्तार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?