NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया : किरणदेव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया : किरणदेव
रायपुर

कांग्रेस ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग दिया : किरणदेव

देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस, नहीं बनने देंगे नेपाल-बांग्लादेश जैसी स्थिति

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:07 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर में हो रहे छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। कांग्रेस सुनियोजित तरीके से ऐसा माहौल बनाना चाहती है, जैसा हाल के समय में नेपाल और बांग्लादेश में देखने को मिला, लेकिन भारत में उसके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ऋ षि-मुनियों की परंपरा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता वाला देश है, जहां जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। किरण सिंह देव ने कहा कि, सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस छात्रों के आंदोलन को अपने राजनीतिक एजेंडे का माध्यम बनाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। किरण देव ने कहा कि, भाजपा छात्रों के मुद्दे पर सदन के भीतर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन में घुसपैठ कर उसका स्वरूप बदल दिया और लोकतांत्रिक विरोध की जगह राजनीतिक भाषणबाजी की।
किरण देव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, प्रधानमंत्री के आवास के बाहर बिना अनुमति धरना देना सुरक्षा मानकों के खिलाफ है। कांग्रेस ने संसद के भीतर चर्चा करने के बजाय संवेदनशील क्षेत्र में प्रदर्शन कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरण देव ने कहा कि वे हाथ में संविधान की छोटी-सी किताब लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं कि संविधान खतरे में है। लेकिन वास्तव में संविधान को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किया था।
बुधवार को कांग्रेस कार्यालय घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पत्थरबाजी की गई, जबकि भाजपा की ओर से एक भी पत्थर नहीं फेंका गया। कांग्रेस ने जानबूझकर माहौल बिगाडऩे और भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का प्रयास किया। किरण देव ने कहा कि, सरकार छात्रों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पेपर लीक जैसे मामलों में केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई की, जांच कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। छात्रों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और उसकी भरपाई की जाएगी। संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए किरण देव ने कहा कि, संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान पर सबसे बड़ा हमला कांग्रेस ने ही किया था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सरकार इस विषय पर संसद में विस्तार से चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस चर्चा से भाग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर सदन में खुली चर्चा कराने का फैसला लिया है, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें और सरकार भी अपनी कार्ययोजना बता सके। इसके बावजूद कांग्रेस बार-बार संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत सरकार के सभी प्रतिनिधियों ने विपक्ष से कई बार चर्चा में शामिल होने की अपील की, लेकिन कांग्रेस तैयार नहीं हुई। किरण देव ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष के भीतर भी मतभेद हैं। कांग्रेस जहां चर्चा नहीं चाहती, वहीं उसके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के नेता सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे इस विषय पर संसद में चर्चा चाहते हैं।

You Might Also Like

बगावती नेताओं पर एक्शन शुरू

देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा में बिना तिलक एंट्री बैन

श्रावणी मेला पर 1 से 30 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन

जेएनएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 20 सीटें बढ़ीं

निकाय चुनाव से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता का इस्तीफा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 27 तक स्कूल नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी, डीईओ को निर्देश जारी
Next Article ई-ऑफिस से लेकर सडक़, स्ट्रीट लाइट, प्रधानमंत्री आवास और जल संरक्षण तक कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने आयुक्त ने दिए निर्देश

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?