NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निगम ने नाले पर बने 23 अवैध कब्जे हटाए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निगम ने नाले पर बने 23 अवैध कब्जे हटाए
रायपुर

निगम ने नाले पर बने 23 अवैध कब्जे हटाए

बारिश में जलभराव रोकने नई नाली का होगा निर्माण

lochan Gupta
Last updated: July 18, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta July 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। नगर निगम ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए जोन-3 के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक-48 स्थित काशीराम नगर गली नंबर-1 में नाले पर किए गए करीब 23 पुराने अवैध कब्जों को हटा दिया। निगम का कहना है कि, इन कब्जों के कारण वर्षों से नाली का प्रवाह बाधित हो रहा था, जिससे गंदे पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-3 की जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज और श्रुति चतुर्वेदी सहित नगर निवेश विभाग की टीम मौजूद रही। निगम अधिकारियों के अनुसार, नाले पर बने अवैध कब्जों के कारण सफाई कार्य भी प्रभावित हो रहा था। कब्जे हटाने के बाद अब नाली की सफाई कराई जाएगी ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और जलभराव की स्थिति न बने। नगर निगम ने बताया कि कब्जे हटाने के बाद संबंधित स्थल पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नई नाली और सडक़ का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर में जलभराव और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इससे पहले जोन-2 की टीम ने पंडरी स्थित होटल पुनीत और आसपास की दुकानों के सामने नाले पर बने आधा दर्जन से अधिक अवैध पाटों को जेसीबी से तोडक़र हटाया था। निगम के मुताबिक इन कब्जों के कारण नाले की सफाई बाधित हो रही थी और बारिश में जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। कार्रवाई के बाद नाले की सफाई कर जल निकासी सुचारु करने का काम शुरू किया गया। वहीं, जोन-10 नगर निवेश विभाग ने बोरियाखुर्द नहर रोड पर करीब 5 एकड़ निजी भूमि पर दोबारा शुरू की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की थी। टीम ने जेसीबी से अवैध मुरम सडक़ काटकर प्लाटिंग स्थल तक पहुंचने का रास्ता बंद किया और बनाई गई अवैध नींव भी ध्वस्त कर दी। नगर निगम का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों, नालों पर बने पाटों और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like

सलमान केे बाद अब शाहरूख को मिली जान से मारने की धमकी

छ.ग. को मिल सकता है आदिवासी सीएम

मानसिक रोगी ने एएसआई व आरक्षक को मारा चाकू

अटल-नगर में बनाई जाएगी इंटरनेशनल लेवल की एडुसिटी

समर कैम्प में छात्रों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचे 104 करोड़, रामगोपाल गिरफ्तार
Next Article जीवी मावलंकर शूटिंग स्पर्धा के लिए निरीक्षक वैभव मिश्रा का हुआ चयन

खबरें और भी है....

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
बोर घर में मिली मां-बेटी की लाश, हत्या की आशंका
रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी व पत्नी को टांगी से काटा
सडक़ों पर बेतरतीब पार्किंग से हर समय लग रहा जाम
कटहल खाने पेंड़ पर चढ़ा भालू तार के फंदे में फंसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का करारा जवाब
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?