रायगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में समर्पित होकर जनहित के कार्यों को प्रमुखता से करते हैं। जिसका लाभ समाज के लोगों को मिलता है। क्लब की इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल,प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन आशीष अरोरा, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन डॉ. अरुण केडिया एवं सचिव रोटेरियन अंकित कलानोरिया के विशेष मार्गदर्शन में आज शहर के कोतरा रोड स्थित लक्ष्य ब्लड बैंक ( डॉ. अरुण केडिया डायग्नोस्टिक में) सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक भव्य ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वहीं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल का कहना है कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। दान का दिया गया एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। रोटरी का मूल मंत्र ही सेवा है और आज हम उसी भावना के साथ यहां एकत्रित हुए हैं। मैं सभी सम्मानीय नागरिकों से अपील करता हूं कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढक़र भाग लें। यदि संभव हो तो अपने साथ कम से कम एक डोनर और लेकर आएं। और आइए, मिलकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाएँ। इसी तरह क्लब के सभी सदस्यों ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर रक्तदान करें और इस जनसेवा अभियान को सफल बनाएं। वहीं ब्लड डोनेशन के भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यगण जुटे हुए हैं।



