रायगढ़. मिनीमाता चौक के पास एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए स्कूटी सवार मां-बेटी को ठोकर मार दिया था, जिससे महिला को गंभीर चोट आई थी और उसकी बेटी को भी चोट लगी थी। घटना की रिपोर्ट पर जूटमिल पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पुटकापुरी निवासी मेघा मालाकार, जो वर्तमान में मालीडीपा वार्ड क्रमांक 48 में किराए के मकान में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही हैं, 9 जुलाई को अपनी मां केकती मालाकार के साथ स्कूटी से अपने गांव से रायगढ़ लौट रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे मिनीमाता चौक के पास पहुंची थी तभी एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे मां-बेटी स्कूटी समेत सडक़ पर गिर गईं। इस हादसे में केकती मालाकार के दाहिने घुटने, कमर, दाहिने हाथ की कोहनी और कंधे में चोटें आईं, जबकि मेघा मालाकार के दाहिने घुटने में चोट लगी थी। घटना के बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से केकती मालाकार को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पीडि़ता की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटी घायल
कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मां-बेटी घायल



