NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड नं.-27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड नं.-27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
रायगढ़

महापौर जीवर्धन चौहान ने वार्ड नं.-27 में 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में वार्डों में तेजी से हो रहे विकास कार्य

lochan Gupta
Last updated: July 11, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta July 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वार्ड क्रमांक 27 के मुख्य मार्ग से अंबेडकर आवास, प्राची विहार तक लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान ने नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, क्षेत्रीय पार्षद आशीष ताम्रकार एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत किया।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सडक़, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दे रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में स्वीकृत निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।क्षेत्रीय पार्षद आशीष ताम्रकार ने कहा कि इस सडक़ की मांग लंबे समय से की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सडक़ बनने से आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की स्मिता, पूर्व अध्यक्ष सूर्यकुमार पंडा, गणमान्य नागरिक ओंकार प्रसाद पटेल, प्रो. मनोहर पटेल, संचालक किनकर प्रसाद चौधरी, कन्हैयालाल जलछतरी, बी.पी. ढिल्ले, श्रीमती अनीता नायक, सरपंच महेश पटेल सहित संचालक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्रीराम शोभा यात्रा को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक आज

ओम नम: शिवाय के जयकारे से गूंजायमान हुआ शिवालय

करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

आर.एल. हॉस्पिटल में 28 दिसंबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डर और दमन नहीं, कानून का राज है, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से तिलमिलाई कांग्रेस : सुमीत शर्मा
Next Article सेवा सेतु पोर्टल से तीन वर्षीय आरव पंचाल का 10 दिन में बना जाति प्रमाण पत्र

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?