NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर : सुनील रामदास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर : सुनील रामदास
रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर : सुनील रामदास

निकाली बाइक रैली, आतिशबाजी से गूंजा नगर

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2023 12:35 am
By lochan Gupta December 11, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़़। छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर रायगढ़ राम मंदिर के उपाध्यक्ष और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन, सुनील रामदास ने बधाई देते हुए कहा कि विष्णु देव साय सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी नेता हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ, वे एक दूरदृष्टि वाले राजनेता भी हैं और इस रूप में उनकी राजनैतिक यात्रा ने संयुक्त रायगढ़ जिले से सरपंच से शुरू होकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तक की ऊंचाइयों को छूने में सफलता प्राप्त की है। रायपुर राम मंदिर के उपाध्यक्ष सुनील रामदास ने कहा कि विष्णु देव साय ने अपने नेतृत्व के दौरान हमें एक नए युग की शुरुआत करने का साहस दिखाया है। उनके द्वारा संचालित विकास का रथ छत्तीसगढ़ को नए हाइट्स पर ले जाएगा और हम सभी उनके साथ इस यात्रा में जुडक़र, राज्य को और भी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प करते हैं। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमीत साह जी ने चुनावी रैली में जनता के संबोधन में संकेत दे दिया था। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा के जनता से कहा था कि आप लोग विष्णु देव साय को विधायक बनाइए हम इनको छत्तीसगढ़ का बड़ा आदमी बनाएंगे। विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना संयुक्त रायगढ़ जिले के लिए एक ऐतिहासिक पल है, क्योंकि वे संघर्षशीलता और सहज व्यक्तित्व के साथ अपने क्षेत्र में प्रमुख नेता हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा ने साबित किया है कि वे जनसमर्थन प्राप्त करने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व में होने वाला विकास हर वर्ग के लोगों तक पहुंचता है। यही कारण है कि उन्हें रायगढ़ जिले से लेकर छत्तीसगढ़ को समृद्धि के लिए जनता ने समर्थन दिया है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक नए युग की ओर अग्रसर करने का उम्मीद है। उनका विकास के लिए दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व राज्य को समृद्धि की ओर ले जाने में मदद करेगा। वे वेदाग छवि के साथ लोकप्रिय भी हैं। वे अपने सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के माध्यम से भी पहचाने जाते हैं। विष्णु देव साय की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक नया दिशा मिलेगा, जिसमें विकास, समृद्धि, और सामाजिक न्याय के मामले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका सरल और सहज व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है और उनके द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन राज्य के हर क्षेत्र को समृद्धि और उन्नति की दिशा में ले जाएगा।

You Might Also Like

अमृत सरोवर स्थलों में मनाया गया पर्यावरण दिवस

अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर

परख आकलन परीक्षा एवं अपार आईडी जनरेशन की जिला स्तरीय समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन

जिला पंचायत सदस्य के 78, जनपद सदस्य के 592, सरपंच के 2266 तथा पंच के लिए 11,743 नामांकन हुआ दाखिल

पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रांसफार्मर चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article कमल सखी बनाने महिला मोर्चा कर रही सघन जनसंपर्क

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?