NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी सिम बेचने वाले 2 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > फर्जी सिम बेचने वाले 2 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
रायपुर

फर्जी सिम बेचने वाले 2 पीओएस एजेंट गिरफ्तार

केबीसी इनाम के नाम पर हुई ठगी थी ठगी

lochan Gupta
Last updated: July 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta July 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले दो पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) एजेंटों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उमेश प्रजापति (23), निवासी छतरपुर, मध्यप्रदेश और मनोज देवांगन (29), निवासी खैरागढ़, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। दोनों मोबाइल दुकानों का संचालन करते थे और फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए गए सिम साइबर अपराधियों को बेचते थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बेचे गए सिम कार्डों का इस्तेमाल यूट्यूब पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इनाम जीतने का झांसा देकर साइबर ठगी करने जैसे मामलों में किया गया। पुलिस के मुताबिक, गरियाबंद के इंदागांव थाना क्षेत्र में एक पीडि़त से फेसबुक पर दोस्ती कर वीडियो कॉल के जरिए उसकी वीडियो मॉर्फिंग की गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर 7.90 लाख रुपए की ठगी की गई। वहीं दूसरे मामले में केबीसी में इनाम जीतने का झांसा देकर टैक्स के नाम पर रकम ऐंठी गई। दोनों मामलों की जांच रायपुर रेंज साइबर थाना कर रही थी।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नया सिम लेने या सिम पोर्ट कराने आने वाले ग्राहकों की डबल थंब स्कैन, आई ब्लिंक और ई-केवाईसी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर अतिरिक्त सिम एक्टिवेट कर लेते थे। जिन ग्राहकों के आधार की फिजिकल कॉपी होती थी, उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर डी-केवाईसी के जरिए भी फर्जी सिम जारी किए जाते थे। बाद में इन सिम कार्डों को अधिक कीमत पर साइबर ठगों को बेच दिया जाता था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, अज्ञात वीडियो कॉल से बचें और केबीसी लॉटरी या इनाम के नाम पर टैक्स या प्रोसेसिंग फीस मांगने वाले किसी भी संदेश पर भरोसा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में दिखाई सख्ती

प्रदेश में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर नया नियम लागू

सीएम साय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानीवासियों के साथ लगाई एकता दौड़

मंत्री के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या

न्यू-ईयर सेलिब्रेशन : सडक़ पर स्टंटबाजी, केक काटने पर जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गैर मुस्लिम महिला से निकाह के बदल गए नियम
Next Article स्कूलों के समय में बदलाव की मांग

खबरें और भी है....

भाजपा विधायक दल की बैठक
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका व भूमि संबंधी जानकारी
कार से देशी कट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
थ्रीडी फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत
डॉ. ममता साहू बनी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भाजपा विधायक दल की बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?