NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित
बिलासपुर

टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा किया गया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से टिकट चेकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 06 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वाणिज्य विभाग यात्रियों को आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट जारी करने, माल एवं पार्सल बुकिंग, टिकट जांच, आरक्षण संबंधी सेवाएं, यात्री सुविधाओं का विकास, शिकायतों के निवारण तथा खानपान सेवाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है। इन कार्यों के कुशल, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03 मई 2026 को गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी–पुणे हमसफर एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक (सीटीआई) श्री एस. के. गुईन, सीसीटीसी श्री प्रफुल्ल कुमार तथा टीटीआई श्री आर. वी. पटेल ने उत्कृष्ट टिकट जांच अभियान चलाते हुए 42 मामले दर्ज कर 1,03,670 रुपये का राजस्व अर्जित किया। इसी प्रकार दिनांक 08 जून 2026 को गाड़ी संख्या 12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एक्सप्रेस में राउरकेला से बिलासपुर के मध्य ड्यूटी के दौरान टीटीआई श्री संदीप सिंह, श्री नरेश आदित्य एवं श्री कुंदन सिंह ने टिकट जांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 163 मामले दर्ज कर 1,36,700 रुपये का राजस्व अर्जित किया।
इन सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई थी। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी छह कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण, ईमानदारी एवं उत्साह के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

You Might Also Like

डोंगरगढ़ मेला में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस का होगा ठहराव

ओबीसी आरक्षण पर और ज्यादा बवाल मचना चाहिए : महंत

हटिया-एलटीटी के मध्य चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

50 प्रतिशत से ज्यादा का रिजर्वेशन देंगे- राहुल गांधी

बिना वीजा रह रही 2 महिलाएं छग से उज्बेकिस्तान लौटेंगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगम आयुक्त का खुर्सीपार क्षेत्र में निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Next Article जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. आशा लकड़ा

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?