NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकसित भारत जी राम जी योजना का उद्घाटन तिरुपति में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विकसित भारत जी राम जी योजना का उद्घाटन तिरुपति में
सारंगढ़

विकसित भारत जी राम जी योजना का उद्घाटन तिरुपति में

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 12:04 am
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़। मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा का स्वरूप और नाम बदलते हुए आज देश के आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के द्वारा शुभारंभ किया गया। यह योजना विकसित भारत जी राम जी के नाम से जाना जाएगा। इस योजना से मजदूरों के तकदीर और गांव की तस्वीर पूरी तरह से बदल जाएगी। इस योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य हर हाथ को काम और हर पेट को रोटी प्रदान करना है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है। जय तिरुपति बालाजी, जय भारत माता, जय आंध्र प्रदेश के साथ उन्होंने अपना उद्बोधन समाप्त किया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना उद्बोधन दिया। जिपं सभागार में चल रहे इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जनपद पंचायत सारंगढ़, बिलाईगढ़ बरमकेला के जपं सीईओ के साथ ही मनरेगा अधिकारी, उपअभियंता,जिला सचिव संघ अध्यक्ष जनपद पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष के साथ ही साथ पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर,भरत अग्रवाल, ओमकार केसरवानी के साथ ही साथ जिला मनरेगा अधिकारी कर्मचारी की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने जी राम जी की बारीकियां को स्पष्ट करते हुए कहा कि – राम जी मेरी कैसे मदद करता है? क्या मुझे कम दिनों का काम मिलेगा? नहीं, हर योग्य लाभार्थी को अब 25त्न अधिक काम मिलेगा। 100 दिनों के बजाय, 125 दिनों का काम की गारंटी। क्या मुझे कम वेतन मिलेगा? नहीं, अधिक काम का मतलब हर घर के लिए अधिक आय व अधिक समृद्धि। मजदूरी भत्ते में कटौती नहीं, होगी केवल बढ़ोतरी।
क्या भुगतान में कटौती और देरी होगी ? पहले के विपरीत, डिजिटल सिस्टम बायोमेट्रिक उपस्थिति और साप्ताहिक अपडेट की वजह से कोई देरी नहीं और पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया गया है। क्या मैं जो काम करूंगा वह वास्तव में मायने रखेगा ? हाँ! फोकस अब जल, सडक़ें आजीविका, व जलवायु सुरक्षा पर होगा जो कि विकसित भारत की नींव है। जब मेरे पास अन्य अवसर हों तो क्या होगा?
चिंता न करें। राज्य सरकार बुवाई एवं कटाई के पीक मौसम के दौरान कुल 60 दिनों तक कार्य रोक सकती हैं ताकि श्रम उपलब्धता सुनिश्चित हो। यह मुझे और मेरे गांव को कैसे मदद करेगा ? हर गांव का काम उसकी जरूरतों पर आधारित होगा। आपकी प्राथमिक. राष्ट्र की जिम्मेदारी है। यदि मेरा गांव विकास में पीछे है तो क्या? ज्यादा दिनों तक नहीं। जी राम जी के तहत जरूरत के आधार पर फंड आवंटित होंगे, कम विकसित क्षेत्रों को अधिक समर्थन मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष विभिन्न प्रश्नों के उत्तर अपने वक्तव्य में दिए। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने कहा कि जी राम जी अधिनियम 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक ऐसा प्रयास, जो ग्रामीण भारत में खुशहाली और समृद्धि के नये द्वार खोलेगी। सशक्ति करण, विकास, कन्वर्जेंस और सैचुरेशन के प्रबल सिद्धांतों पर आधारित मिशन जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत संस्करण हैश्रमिकों को गारंटी के साथ 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार। पार्लियामेंट से पंचायत तक पहुंच, वीबी-जी राम जी से धरातल पर दिखेगा बदलाव। इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान जल सुरक्षा, मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका और आपदा-निवारण। ग्राम पंचायतों में ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण से बढ़ेगी आय और होगा स्थायी विकास। 2047 तक विकसित भारत अधिक अवसर, सशक्त गांव, भविष्य के लिए तैयार राष्ट्र होगा। जी राम जी अब 100 दिन नहीं, 125 दिनों की कानूनी गारंटी,हर ग्रामीण परिवार को हर वर्ष कम से कम 125 दिनों तक मजदूरी रोजगार, भले ही अकुशल हो। जल सुरक्षा एवं संबंधित कार्य मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा,आजीविका को प्रोत्साहन सशक्त आपदा – निवारण, गांव केंद्रित योजना तकनीक की मदद से पीएम गति शक्ति के अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजनाएं लागु हुई है।

You Might Also Like

रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही करने के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए

यश और तप को नष्ट करने वाले कारक द्वेष और क्रोध : पंडित अनिल शुक्ला

चॉइस सेंटर के ऑपरेटरो को आयुष्मान पंजीयन तथा अभियान के लिए दिया गया प्रशिक्षण

सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को पटवारी हटवाएं: कलेक्टर

विधायक जांगड़े के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन में हितग्राहियों को लाखो रुपये की सहायता राशि का चेक वितरित
Next Article लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने डॉक्टर्स डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान

खबरें और भी है....

सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
सीएम साय की मौजूदगी में बम्हनीडीह नगर पंचायत का शपथ ग्रहण संपन्न
प्रोफेसर ने सेक्स करने कहा तो लडक़ी ने जड़े जोरदार थप्पड़
रेलवे विभाग की तानाशाही से यात्री हर दिन हो रहे परेशान
एल्डरमैनों की जारी हुई सूची, निगम में 8 पदों पर हुई नियुक्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?