रायगढ़। डॉक्टर्स डे और सीए डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। अपेक्स हॉस्पिटल में आज एक जुलाई को सुबह 8:30 बजे से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ मेगा रक्तदान शिविर का शुभारंभ नव जीवन ब्लड सेंटर व अपेक्स हॉस्पिटल के सानिध्य में किया।
आठ चिकित्सकों का किया गया सम्मान
क्लब के सदस्यों ने रक्तदान से पहले डॉक्टर्स डे की खुशी में शहर के आठ प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. मनोज गोयल, डॉ. रश्मि अग्रवाल, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. महेश पटेल, डॉ. शलभ अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. राहुल अग्रवाल चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
60 लोगों ने किया रक्तदान
नव जीवन ब्लड सेंटर व अपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से चला रक्तदान शिविर शाम तक जारी रहा। जिसमें लगभग 60 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा की। रोटरी क्लब स्टील सिटी के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
25 सीए का अभिनंदन
सीए डे के अवसर आज एक जुलाई को ही क्लब के सदस्यों ने पर क्लब के सदस्यों ने चेयरमैन दिनेश अग्रवाल के सानिध्य में शहर के 25 सम्मानीय सीए का कार्यालय पहुंचकर सम्मान किया।वहीं उन्हें गुलदस्ता, शाल और पेन भेंटकर सेवा क्षेत्र के स्तंभ के रूप में अभिनंदन किया गया।
इनका रहा योगदान
डॉक्टर्स डे व सीए डे के कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन अध्यक्ष 2026-27 अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव विनय केडिया, वरिष्ठ कमलेश अग्रवाल आईपीपी अध्यक्ष, डॉ सतीश अग्रवाल, विनोद बट्टीमार, पवन अग्रवाल, अरविंद गर्ग, सुनील गुप्ता, मनोज बंसल, पृथपाल टूटेजा, महेश अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, संदीप बंसल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।



