NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विधायक जांगड़े के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विधायक जांगड़े के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
सारंगढ़

विधायक जांगड़े के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

lochan Gupta
Last updated: July 2, 2026 1:15 am
By lochan Gupta July 2, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ऐसा तांता लगा कि पूरा क्षेत्र जनसैलाब में तब्दील हो गया।
सारंगढ़, बरमकेला, बिलाईगढ़ और सरिया अंचल के कोने-कोने से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं, आम जनता और विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कांग्रेस, भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति से ऊपर उठकर हर दिल में उनके लिए एक विशेष स्थान है।

नेता नहीं, परिवार की सदस्य हैं उत्तरी जांगड़े

समारोह में पहुंचे अंचल के बुजुर्गों और महिलाओं का कहना था कि विधानसभा की जनता उत्तरी जांगड़े को महज एक नेता नहीं, बल्कि अपने परिवार का अभिन्न सदस्य मानती है। अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में चौबीसों घंटे ढाल बनकर खड़े रहने की उनकी अद्वितीय कार्यशैली ने उन्हें आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक ‘सच्ची नायिका’ के रूप में स्थापित कर दिया है। जन्मदिन पर एक बुजुर्ग ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा उत्तरी का हर एक नागरिक से सीधा जुड़ाव है। वे सत्ता में हों या विपक्ष में, जनता की समस्याओं को उठाना और उनका समाधान करना ही उनका पहला धर्म रहता है।

मृदुभाषी स्वभाव और सादगी बनाती है सबसे अलग

वर्तमान में विपक्ष में रहते हुए भी जिस मजबूती से वे सारंगढ़ अंचल की आवाज को बुलंद कर रही हैं, उसकी तारीफ विरोधी भी दबी जुबान से करते हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका मृदुभाषी स्वभाव, बड़ों के प्रति अगाध आदर और छोटों के लिए मां-बहन जैसा स्नेह है। यही गुण उन्हें भीड़ में सबसे अलग और बेहद खास बनाता है।

शानदार महाभोज का आयोजन

जन्मदिन के इस पावन अवसर पर भव्य और शानदार महाभोज का भी आयोजन किया गया था, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने इस अपार प्रेम और स्नेह के लिए पूरे अंचल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह जनता का प्यार ही है जो मुझे हर परिस्थिति में लडक़र उनके हक की आवाज बनने की ताकत देता है। मैं जीवन भर सारंगढ़ परिवार की सेवा में समर्पित रहूंगी।

एकता की मिसाल

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाजपा और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने भी मंच साझा कर उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। सरिया, बरमकेला और बिलाईगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग अपनी ‘दीदी’ की एक झलक पाने और उन्हें बधाई देने स्वयं के साधनों से पहुंचे थे।

You Might Also Like

संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे के हाथों में छत्तीसगढ़ की विरासत, कलाकारों में जागी उम्मीद

पत्रकारों पर हो रहे हमले जिला अपराध की ओर

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे हिंसा के विरुद्ध निकाली रैली

बलौदाबाजार घटना भाजपा की साजि़श : हरवंश

आकाश यादव ने शुरू किया अनिवार्य सेवा से डाकमत मतदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऐतिहासिक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान- सीएम साय
Next Article लेन्धरा मण्डल के कार्यकर्ताओं को दिया डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
पहली बारिश में डूबा रेलवे अंडरब्रिज, 5 दिन से रास्ता बंद
ढिमरापुर लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीर से 15 हजार 200 रूपये की थी लूट
‘वीबी जी राम जी लागू’ मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि
प्लांट में खपाने जा रहा था 7.5 टन अवैध कबाड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?