NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हीरक जयंती समारोह बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > हीरक जयंती समारोह बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला
छत्तीसगढ़

हीरक जयंती समारोह बीएसएफ और ग्रामीणों के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला

राइजिंग 11 रही विजेता, नक्सल प्रभावित छोटे बेठिया में बीएसएफ का जनसंपर्क अभियान, खेल के जरिए मजबूत हुआ विश्वास.....

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
2 Min Read

हरण बिस्वास/पखांजुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे हीरक जयंती समारोह सीमा सुरक्षा 60 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं शक्ति के तहत शुक्रवार को कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटे बेठिया स्थित बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के सीओबी (ष्टह्रक्च) ‘बी’ कंपनी में एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, भाईचारा तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।
शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएसएफ वॉलीबॉल टीम और ग्राम मछपल्ली की ‘राइजिंग-11’ वॉलीबॉल टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। दर्शकों ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया। यह कार्यक्रम 94वीं वाहिनी बीएसएफ के द्वितीय-इन-कमांड एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री सुभाष चंदर ढाका के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक सुमन कुंसोथु, कार्यवाहक कंपनी कमांडर ‘बी’ कंपनी सहित बीएसएफ के 57 जवान (10 अधीनस्थ अधिकारी एवं 46 अन्य रैंक) तथा 26 स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कड़े संघर्ष के बाद ग्राम मछपल्ली की ‘राइजिंग-11’ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया, जबकि बीएसएफ टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष के दौरान इस तरह के खेल, सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ विश्वास और सहयोग का रिश्ता और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बीएसएफ केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हमेशा घर जैसा लगता है-राष्ट्रपति

बीजापुर मुठभेड़ पर नक्सल संगठन का जारी किया प्रेस नोट

महिलाओं से भरी बस टैंकर से टकराई, 14 घायल

चराईडाँड़-बतौली मार्ग पर बड़ा सवाल- गार्डवाल टूटा या तोड़ा गया

मोदी की गारंटी लागू करवाने फेडरेशन ने किया कलमबंद एवं काम बंद हड़ताल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महिला डॉक्टर से 51 लाख की धोखाधड़ी
Next Article मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?