NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल व नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल व नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़

मोबाइल व नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:51 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर के बड़पारा शराब भट्टी के पास युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले में अखोराखुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी राजेश प्रसाद (34 वर्ष) ने 16 जून को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबिकापुर निवासी शिव गोयल की चार पहिया वाहन चलाता है। 16 जून को अपने मालिक के निजी कार्य से रायगढ़ आया था। कार्य समाप्त करने के बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में भोजन कर बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया, जहां बाथरूम करने के दौरान तीन युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 100 रुपये एवं रेडमी 5जी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की संलिप्तता सामने आई, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा प्रार्थी से आरोपियों की पहचान परेड कराई गई, जिसमें तीनों की पहचान हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को 18 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

चोरी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

निगम में हर काम के लिए रिश्वत की दर फिक्स, पार्षद नहीं ठेकेदार कहिए : रुसेन कुमार

मानव जीवन के बदलाव की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा

भाजपा पार्षद से मारपीट मामले में पार्षद दल एसपी से मिला

जिस कोयले से देश हो रहा रौशन उसके प्रभावित अंधेरे में रहने को मजबूर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन विवाद में हत्या, आरोपी को उम्र कैद
Next Article सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?