NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रक्तदान करने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > raipur > रक्तदान करने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान
raipur

रक्तदान करने वालों का राज्यपाल ने किया सम्मान

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 1:05 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को रायपुर में रक्तदान को लेकर कई आयोजन हुए। लोकभवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशभर के 130 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया। वहीं, मेकाहारा के मॉडल ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की ओर से लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने कई जिलों से आए 130 रक्तदाताओं को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाकर समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रेडक्रॉस के चेयरमैन तोमन साहू ने कहा कि, संस्था का प्रयास है कि प्रदेश में किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े। उन्होंने रक्तदाताओं को समाज का वास्तविक नायक बताया। विश्व रक्तदाता दिवस पर समाजसेवी संस्था प्रमा फाउंडेशन ने भी मेकाहारा स्थित मॉडल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। संस्था के अनुसार शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। प्रमा फाउंडेशन के सचिव राजकुमार मिश्रा ने बताया कि, संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इस बार भी युवाओं, महिलाओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार योगदान के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के डीन डॉ. विवेक चौधरी ने प्रमा फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। दोनों आयोजनों में एक ही संदेश प्रमुखता से सामने आया ‘रक्तदान जीवनदान है’।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक चलेगा

नन्ही मुरूकानों के संग सीएम साय ने मनाया अपना जन्मदिन

सीएम साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’

सडक़ों-पुलों के निर्माण में देरी, ठेकेदारों पर बिफरे डिप्टी सीएम अरूण साव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : सीएम साय
Next Article सडक़ों-पुलों के निर्माण में देरी, ठेकेदारों पर बिफरे डिप्टी सीएम अरूण साव

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?