NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथी की मौत अब सिर्फ हादसा नहीं, संभावित अपराध भी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हाथी की मौत अब सिर्फ हादसा नहीं, संभावित अपराध भी
रायपुर

हाथी की मौत अब सिर्फ हादसा नहीं, संभावित अपराध भी

प्रदेशभर के 78 वन अधिकारी और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ पहुंचे, दी ट्रेनिंग

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:18 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जंगल में किसी हाथी की मौत होने पर उसे सिर्फ सामान्य मौत नहीं माना जाएगा, बल्कि संभावित अपराध स्थल के रूप में भी जांच की जाएगी। इसी उद्देश्य से रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 78 वन अधिकारी और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में हाथियों की मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच, वन्यजीव अपराधों की पहचान और संरक्षण उपायों पर फोकस किया गया।
वन विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में इस समय करीब 450 हाथी विचरण कर रहे हैं। खासकर रायगढ़, जशपुर, कोरबा और सूरजपुर जिलों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मौत के सही कारणों की पहचान होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि, किसी मृत हाथी के मिलने पर घटना स्थल को सुरक्षित रखना, साक्ष्य जुटाना और विषप्रयोग, शिकार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संकेतों की पहचान करना बेहद जरूरी है। वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को हाथियों की शारीरिक संरचना, स्वास्थ्य प्रबंधन और पोस्टमॉर्टम की वैज्ञानिक प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक नमूनों के संग्रहण, संरक्षण और लैब परीक्षण के तरीकों पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को मैदानी स्तर पर शव परीक्षण, रक्त और ऊतक नमूने लेने, रोग एवं विष विज्ञान जांच करने और दुर्गम इलाकों में सुरक्षित जांच प्रक्रिया अपनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इससे वन अमले की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और वन्यजीव फोरेंसिक एवं स्वास्थ्य अध्ययन संस्थान के विशेषज्ञों ने आधुनिक जांच तकनीकों और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान प्रियंका पांडे सहित कई वरिष्ठ वन अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए हाथियों समेत सभी वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री से स्वर्ण पदक विजेता सुश्री नमी राय पारेख ने की मुलाकात

भूपेश के बयान पर ओपी का तीखा हमला, कहा-भूपेश जी पीएम मोदी से आपकी तुलना हो ही नहीं सकती

काव्य कुंभ में कविता-गजल-संगीत का होगा संगम

वीडियो एडिट कर बीजेपी नेताओं को बदनाम करने का आरोप

दूरस्थ आदिवासी अंचलों को स्वास्थ्य की नई राह, सीएम साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल ने बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ
Next Article सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ : सीएम साय

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?