NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोगीडीपा से 42 परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जोगीडीपा से 42 परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास
रायगढ़

जोगीडीपा से 42 परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास

निगम प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कराया शिफ्टिंग कार्य, भोजन, राशन, शिक्षा और व्यवस्थाओं के साथ सूर्य विहार में बसाए गए परिवार

lochan Gupta
Last updated: June 8, 2026 12:01 am
By lochan Gupta June 8, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहर के विकास कार्यों को गति देने और प्रस्तावित केनाल लिंक रोड निर्माण कार्य के लिए जोगीडीपा से 42 परिवारों को नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यवस्थित और मानवीय दृष्टिकोण के साथ सूर्या विहार प्रधानमंत्री आवास योजना के मल्टी स्टोरी भवनों में शिफ्ट कराया गया। इस पूरी प्रक्रिया में प्रभावित परिवारों को केवल स्थानांतरित नहीं किया गया, बल्कि उनकी सुविधाओं, सुरक्षा और पुनर्वास की पूरी जिम्मेदारी भी निगम प्रशासन द्वारा निभाई गई।
नगर निगम प्रशासन द्वारा सुबह से ही 8 ट्रैक्टर एवं एक लीलैंड मिनी ट्रक की सहायता से परिवारों के घरेलू सामानों को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित किया गया। शिफ्टिंग के दौरान निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और सामानों की पैकिंग, लोडिंग, अनलोडिंग तथा व्यवस्थित तरीके से रखने तक में सहयोग करती रही।
सूर्या विहार प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर पहुंचने पर आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने फीता काटकर नए आवासों का शुभारंभ कराया तथा प्रतीकात्मक रूप से चाबी प्रदान कर परिवारों को नए घरों में प्रवेश कराया। इस दौरान कई परिवारों ने नए आवास मिलने पर संतोष और खुशी व्यक्त की।
पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान निगम प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की। सभी परिवारों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात का भोजन उपलब्ध कराया गया, ताकि स्थानांतरण के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सूर्या विहार परिसर में व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। निगम की टीम लगातार मौके पर रहकर परिवारों को सामान जमाने, आवश्यक जानकारी देने तथा अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही है। आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल पुनर्वास करना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को सम्मानपूर्वक और बेहतर सुविधाओं के साथ नई शुरुआत देना है। प्रत्येक परिवार को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिले, इसके लिए निगम की पूरी टीम संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। किसी भी परिवार को परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं और हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। यह पूरी पहल केवल स्थानांतरण नहीं, बल्कि विकास कार्य, मानवीय संवेदनाओं और योजनाबद्ध पुनर्वास का उदाहरण बनकर सामने आई है, जहां प्रभावित परिवारों को नए घर के साथ भरोसा, सहयोग और सुरक्षा का एहसास भी मिला।

कच्चे घरों से पक्के आशियाने तक

जोगीडीपा क्षेत्र में अधिकांश परिवार कच्चे मकानों एवं झुग्गी-झोपड़ी जैसी परिस्थितियों में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। नए पक्के एवं व्यवस्थित घर मिलने से प्रभावित परिवारों में खुशी का माहौल है। हितग्राहियों ने बताया कि अब उन्हें सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी, जिससे उनके परिवार के जीवनस्तर में सुधार आएगा। नए घर मिलने से बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और दैनिक जीवन की सुविधाएं भी बेहतर होंगी। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके जीवन में बड़ा बदलाव बताया।

3 माह का राशन कराया गया उपलब्ध

कमिश्नर श्री क्षत्रिय के निर्देश पर शिफ्ट हुए परिवारों को प्रारंभिक समय में खाद्य सामग्री संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से नई व्यवस्था में स्वयं को स्थापित कर सकें इसके उद्देश्य से राशन की भी व्यवस्था की गई है। पुनर्वासित परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के राशन कार्ड नंबर के आधार पर तीन माह का राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रभावित परिवारों के बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा पास के स्कूलों में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द नजदीकी स्कूलों में प्रवेश मिल सके और उनकी पढ़ाई निरंतर जारी रह सके। पुनर्वासित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सूर्याविहार परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पडऩे पर वे सीधे संपर्क कर सकें और समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

You Might Also Like

कलेक्टर व एसपी ने हेलमेट वितरण कर दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश’

कलेक्टर श्री गोयल ने सुशासन तिहार-2025 के लिए आवश्यक तैयारियों के दिए निर्देश

कार की ठोकर से बाईक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

छोटेमुड़पार एकलव्य के अपग्रेडेशन के लिए 5 करोड़ स्वीकृत

उप स्वास्थ्य केन्द्र से बैटरी, पंखा, कूलर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेट्रोल पंप संचालक पर चाकू से हमला, आरोपी को 7 साल की कैद
Next Article लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?