NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जहर सेवन कर युवक ने दी जान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जहर सेवन कर युवक ने दी जान
रायगढ़

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. एक युवक ने पत्नी वियोग में शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामभाठा-बसनाझर निवासी चंद्रकुमार राठिया पिता महेश राम राठिया (35 वर्ष) आदतन शराबी था, जिससे परेशान होकर उसकी पत्ली पत्नी इसे छोडकऱ अपने मायके चली गई। इसके बाद चंद्रकुमार ने एक दूसरी लडक़ी को भगा कर अपने घर लाया था, लेकिन इसको भी शराब के नशे में हमेशा परेशान करता था। जिससे कुछ दिन पहले दूसरी पत्नी भी इसे छोडकऱ चली गई, तब से चंद्रकुमार और शराब का सेवन करने लगा, साथ ही हमेशा परेशान भी रहता था। इस बीच विगत 4 जून को अपने दो दोस्तों को साथ लेकर दूसरी पत्नी को लेने उसके गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम को उसके दोनों दोस्त उसे छोडकऱ वापस अपने घर चले आए, इस दौरान चंद्रकुमार ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनेां ने उसकी पता तलाश करने जब उसके दोस्त भोजराम केंवट के घर गए तो उसने कहा कि चंद्रकुमार हम लोगों को घर भेज दिया और खुद रास्ते में ही रूक गया था, इससे परिजन जब उसे ढूंढते हुए जा रहे थे तो भूपदेवपुर के पास सडक़ किनारे अचेत हालत में पड़ा था, जिससे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने कुछ देर तक उपचार के बाद रात करीब 12 बजे उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इस दौरान शनिवार की रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। रविवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

You Might Also Like

माल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ढोए जा रहे लोग

ग्रामीणों को लोन का लालच देकर ठगी

नुआखई भेंटघाट में शामिल होंगे ओडिशा के विधायक

सेवा राहत शिविर व होटल में आधिकारिक विजिट का आयोजन

26 साल बाद भी नहीं बन सका रायगढ़ में रेल टर्मिनल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस जन-चौपाल में डीआईजी एवं एसएसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Next Article अश्लील इशारेबाजी का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?