NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साहित्य समाज एवं कला साधकों का हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > साहित्य समाज एवं कला साधकों का हुआ सम्मान
रायपुर

साहित्य समाज एवं कला साधकों का हुआ सम्मान

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
5 Min Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी डा. दीनदयाल साहू व डा. डी पी देशमुख हुए सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है : डॉ अभिलाषा बेहार

रायपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद वन विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘जलवायु परिवर्तन’ विषय पर आधारित विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सभागार, तिलक नगर, पुराना अरपा पुल के पास, बिलासपुर में किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति एम डी मानिकपुरी, राम कुमार श्रीवास एवं साथियों द्वारा की गई। सुबह ड्रांइग एवं पेटिंग प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ विनय कुमार पाठक अध्यक्ष डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि विष्णु कुमार तिवारी, महेश श्रीवास जी द्वारा माँ सरस्वती ,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा करके किया गया। अतिथियों का स्वागत डॉ विवेक तिवारी, शीतल प्रसाद पाटनवार, बालगोविन्द अग्रवाल, बाली यदु,डॉ शत्रुघन जेसवानी, राम निहोरा राजपूत, ध्रुव देवांगन तथा एम डी मानिकपुरी द्वारा पुष्प माला से किया गया। इस प्रतियोगिता में शताधिक बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन डॉ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के मुख्य आतिथ्य डॉ. विनय कुमार पाठक, कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डॉ श्री एस.एस.डी. बडग़ैया , शैलेन्द्र सिंह कछवाहा समाजसेवी, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार, श्री विष्णु कुमार तिवारी वरिष्ठ साहित्यकार ,श्री हेमंत कुमार गौर पर्यावरण विद् एवं श्री संजय शर्मा निदेशक डी एल एस महाविद्यालय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने स्वागत भाषण में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन संवर्धन तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
मुख्य अतिथि डॉ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज की विकट समस्या है और पर्यावरण संरक्षण हम सभी का दायित्व है। अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ विनय कुमार पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के लिए समिति द्वारा विगत तीस वर्षों से अनुकरणीय प्रयास किया जा रहा है। आज जल, वायु और सामाजिक प्रदूषण ने जन जीवन को संकट में डाल दिया है अत: आज स्वयं जागृत होने की आवश्यकता है क्योंकि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन संरक्षण संभव है। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर गणेश कश्यप जी द्वारा छत्तीसगढ़ी के महाकवि कपिलनाथ कश्यप जी की कृतियों की प्रदर्शनी एवं श्रीमती पाटनवार द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आयोजन किया गया। प्रात: 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के शताधिक बच्चों ने रंग भरो, वन्यजीवन एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक प्रदूषण विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर निर्णायक मोना कैवर्त्य, उषा भांगे , पूर्णिमा तिवारी, राजू कौशिक का सम्मान किया गया। सायं 4 बजे से डॉ शत्रुघन जेसवानी एवं पूर्णिमा तिवारी के संचालन में पर्यावरण पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी में सान्वी कश्यप,श्रिया कश्यप,राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन,पूर्णिमा तिवारी,विक्रम धर दीवान,राजेश वस्त्रकार,मायना रंगारी,एम डी मानिकपुरी,डॉ शत्रुघन जेसवानी, सुनीता त्रिपाठी ,राम कुमार श्रीवास,शीतल प्रसाद पाटनवार चंदन त्रिपाठी, ने काव्य पाठ किया। आस्था तिवारी, सृष्टि गर्ग और शौर्या भारत ने नृत्य की प्रस्तुति दी गीत-संगीत एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे काशवी कश्यप,आरिशा कश्यप,नियति कश्यप,मायशा रंगारी,अक्षरा माडीकर,काश्वी परस्ते ने भाग लिया तथा।
इस अवसर पर सायं 6 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में समाज, साहित्य, कला, पर्यावरण, पत्रकारिता, पुरातत्व संरक्षण, रंगमंच, सिनेमा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रदेश के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया एवं ड्रांइग एवं पेटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख विभूतियों में वरिष्ठ साहित्यकार व संस्कृति कर्मी डॉ. दीनदयाल साहू व डॉ. डी.पी. देशमुख भिलाई से सम्मानित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राघवेंद्र कुमार दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन बालगोविन्द अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी, साहित्यकार कलाकार, विद्यार्थीगण एवं आम नागरिकगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

तेंदूपत्ता बोनस राशि घोटाला : 45 सौ पन्नों की चार्जशीट पेश

सीएम भूपेश को मानहानि का नोटिस

साय सरकार ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को किया टैक्स फ्री

कच्चे मकान से पक्के घर तक- एक माँ की जि़ंदगी में लौटी गरिमा और सुकून

बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह में शामिल हुए सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?