NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जोन-कमिश्नरों को हर दिन 1 करोड़ की वसूली का टारगेट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जोन-कमिश्नरों को हर दिन 1 करोड़ की वसूली का टारगेट
रायपुर

जोन-कमिश्नरों को हर दिन 1 करोड़ की वसूली का टारगेट

बारिश से पहले रैन वाटर-हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएंगे निगम अधिकारी

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2026 1:26 am
By lochan Gupta June 5, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। नगर निगम मानसून से पहले दो बड़े मोर्चों पर तैयारी में जुट गया है। एक ओर शहर में जल संरक्षण और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर निगम ने राजस्व वसूली अभियान को तेज करते हुए सभी 10 जोनों को प्रतिदिन 1 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य दिया है। नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने और बकाया टैक्स वसूली के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निगम के सभी 10 जोनों को मिलाकर प्रतिदिन कम से कम 1 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करना होगा। साथ ही नागरिकों को 30 जून 2026 तक वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ देकर अधिक से अधिक कर संग्रह करने को कहा गया है। इस बैठक में मानसून तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि पहली बारिश से पहले शहर के अधिकतम क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएं। विशेष रूप से उन स्थानों को प्राथमिकता देने को कहा गया, जहां हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है। उनका मानना है कि वर्षा जल संचयन से भूजल स्तर में सुधार होगा और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा निगम आयुक्त ने शहर में अवैध निर्माण के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, सभी जोन अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। निगम प्रशासन का लक्ष्य मानसून से पहले शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ राजस्व संग्रह और शहरी प्रबंधन को भी मजबूत करना है। इस बैठक में अपर आयुक्तों, मुख्य अभियंता, जोन कमिश्नरों और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

You Might Also Like

अब एससीईआरटी के हवाले होगा स्कूलों के मॉनटरिंग का जिम्मा

‘मनखे-मनखे एक समान’ के सिद्धांत से बनेगा समरस छत्तीसगढ़-राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु

सीजी पीएससी में पूर्व चेयरमैन पर ईओडब्ल्यू में एफआईआर

अंतराष्ट्रीय लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड में जज बनी छत्तीसगढ़ की सुगंधा जैन

चंगाई सभा के जरिए हो रहा धर्मांतरण : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर मंडल में नाका टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी
Next Article जनचौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?