NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बच्चों में डायबिटीज की समय पर पहचान और उपचार को लेकर कार्यशाला आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बच्चों में डायबिटीज की समय पर पहचान और उपचार को लेकर कार्यशाला आयोजित
रायगढ़

बच्चों में डायबिटीज की समय पर पहचान और उपचार को लेकर कार्यशाला आयोजित

स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई तकनीकी जानकारी

lochan Gupta
Last updated: June 5, 2026 1:23 am
By lochan Gupta June 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों के बढ़ते मधुमेह विशेषकर डायबिटीज (बाल मधुमेह की समय पर पहचान) प्रभावी उपचार और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित कुल 170 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यशाला में यूनिसेफ के विशेषज्ञों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को डायबिटीज के लक्षणों की शीघ्र पहचान, समयानुकूल उपचार तथा समग्र प्रबंधन की तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे समुदाय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान डायबिटीज की पहचान, उपचार एवं प्रबंधन, काउंसलिंग और रोगी सहायता समूहों की भूमिका, समुदाय आधारित जागरूकता रणनीतियां तथा मानसिक स्वास्थ्य एवं पारिवारिक सहयोग के महत्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने समूह गतिविधियों एवं अनुभव साझा कर विषय की गहन समझ विकसित की, जिससे भविष्य में रोगी देखभाल को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने इस पहल को बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सराहनीय कदम बताया। प्रशिक्षण का संचालन यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह एवं अक्षय तिवारी (मास्टर ट्रेनर) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कैनन डेनियल जिला नोडल अधिकारी एनसीडी, डॉ. सुमित मंडल सहायक नोडल सलाहकार, डॉ. जावेद जिला नोडल सिकल सेल, सुश्री रंजना पैकरा तथा श्रीमती सीमा बरेठ (डीपीएचएन) का विशेष सहयोग रहा।
विशेषज्ञों ने बताया कि डायबिटीज के प्रमुख लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार भूख लगना, अचानक वजन कम होना, कमजोरी, थकान, धुंधला दिखाई देना तथा बच्चों में चिड़चिड़ापन या व्यवहार में बदलाव शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण, मीठे पेय पदार्थों से परहेज और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी है।

You Might Also Like

रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सिटी स्कैन मशीन के पार्ट्स बदलकर की गई धोखाधड़ी

प्रधानमंत्री आवास योजना से अन्ना बाई को मिली किराए के घर से मुक्ति

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बम्हनीडीह की जनता ने कहा भ्रष्टाचार नहीं, विष्णु का सुशासन चाहिए
Next Article फसल अवशेष अब नहीं बनेंगे समस्या, मल्चर तकनीक से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता और किसानों की आय

खबरें और भी है....

विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
कृषि शिक्षा और अनुसंधान से सशक्त होंगे किसान एवं युवा : प्रभारी मंत्री
सीएम साय ने भिखमपुरा के पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
साढ़े 3 किलो गांजा के साथ पकड़ाया तस्कर
चोरी-छिपे भाई को दिए पति की कमाई के 23 लाख, पत्नी, साले व ससुर पर एफआईआर दर्ज 

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?