NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण अभियान जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण अभियान जारी
बिलासपुर

बिलासपुर मंडल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण अभियान जारी

lochan Gupta
Last updated: June 3, 2026 1:32 am
By lochan Gupta June 3, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। रेल यात्रियों, रेल संपत्तियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, लॉबी, रनिंग रूम, ट्रेनों के पैंट्री कार तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यस्थलों पर व्यापक अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत स्टेशन स्टाफ, रनिंग स्टाफ, लॉबी एवं रनिंग रूम कर्मचारियों, संविदा सफाई कर्मियों, पैंट्री कार स्टाफ तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों को आग लगने की संभावित परिस्थितियों की पहचान, आग की रोकथाम प्रारंभिक अग्निशमन उपायों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आग के अनुसार उपयुक्त अग्निशमन यंत्र के चयन एवं संचालन की विधि समझाई गई तथा उन्हें स्वयं अग्निशमन यंत्र चलाकर अभ्यास करने का अवसर भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों, लॉबी, रनिंग रूम, पैंट्री कार एवं अन्य परिसरों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, वैधता एवं कार्यशीलता की भी जांच की गई, ताकि आवश्यकता पडऩे पर उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
संरक्षा विभाग द्वारा कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में आग की घटनाओं को रोकने हेतु विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, ज्वलनशील पदार्थों के उचित रख-रखाव, धूम्रपान निषेध नियमों के पालन तथा सुरक्षा मानकों का अनुपालन अत्यंत आवश्यक है। बिलासपुर मंडल का यह प्रयास कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं संरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेलवे प्रशासन सभी कर्मचारियों एवं यात्रियों से अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील करता है।

You Might Also Like

कैबिनेट ने भारतीय रेल में 8 नई लाइन परियोजनाओं को दी मंजूरी

विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर में योगा प्रशिक्षण का आयोजन

संरक्षा के 4 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

यूटीएस एप का ऑनलाइन टिकट बुकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय में वॉकथॉन का सफल आयोजन संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम सूर्यघर योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान
Next Article विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?